पर्यावरण को समर्पित ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड
मटियाली व भरसार यूनिवर्सिटी में किया पौधरोपण
*सैंता यूं थे इन जन*
*अपणु नौनु-नौनी जाणी*
*औलाद तुम्हारी सेवा बिसरी भी जाली*
*पर छैल दींन नि बिसराली ये डाली*
*सैंता यूं थे इन जन*
*अपणु नौनु-नौनी जाणी*
*बाला जन ही हुंदिन ये डाली*
*जब रखिलया यूं थे पाली*
*तभी चमकली तुम्हारी घौर की हरियाली*
कोटद्वार। गढ़वाल जो चिपको आन्दोलन का अग्रदूत बनकर वर्षों से पर्यावरण को बचाने के लिए समर्पित रहा है उपरोक्त उत्तराखंडी गढ़वाली भावनाओं के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक संगठन ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड के स्वयंसेवकों द्वारा अलग अलग स्थानों पर पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया लिया गया । ग्रीन आर्मी स्वयंसेवकों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद पर्यावरण प्रेमियों द्वारा बताया गया कि आज कल पर्यावरण में संरक्षण हेतु पौधा रोपण करना एवं उनके संरक्षण के लिए कार्य करने की अति आवश्यकता है । प्रकृति से जुड़ने के लिए उनके संवर्धन के लिए कार्य किया जाने चाहिए प्रकृति के अति दोहन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए एवम सभी लोगो का कर्तव्य है जिस प्रकृतिसे हमें हवा, पानी, ईंधन सहित जीवन जीने के लिए आवश्यक प्रकृति का वरदान मिलता है उसके लिए हम सभी को एक साथ कार्य करने व उनके संरक्षण के लिए आगे आना होगा ।
कार्यक्रम में वन विभाग रेंज मटियाली में वन क्षेत्राधिकारी बीडी जोशी , वन दरोगा कमलेश रतूड़ी , वन आरक्षी सतेन्द्र रावत, दीनदयाल रावत , केलास पांडे , रश्मि खत्री आशु कुमार, सीमा नेगी व सम्मानित ग्राम सरपंच रिंगवाड, सिरंडी ,हनुमंती एवम ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड के अध्यक्ष शिवम नेगी भी मौजूद रहे ।
इसके अतिरिक्त ग्रीन आर्मी देवभूमि के स्वयंसेवकों द्वारा अजय हमेदान एवम उनकी टीम द्वारा भरसार यूनिवर्सिटी में भी पोधा रोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया ।
