मेनू
News

उत्तराखंड में नया ट्रैफिक रुल लागू,नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना पड़ सकता है भारी

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

उत्तराखंड में नया ट्रैफिक रुल लागू,नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना पड़ सकता है भारी

कोटद्वार।उत्तराखंड पुलिस द्वारा आम जन के लिये सुगम यातायात व्यवस्था को बनाये रखने के लिये अब टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल किया जा रहा है।  जिसके तहत पुलिस द्वारा एंड्राइड मोबाइल प्लेटफार्म पर ट्रेफिक आई अप्प तैयार किया गया है। जंहा पर  आम आदमी भी  मोबाइल फ़ोन के माध्यम से यातायात नियमो का पालन न करने वाले वाहन चालकों की सूचना पुलिस को दे सकते हैं। इसी के तहत आज  कस्बा सतपुली में नो पार्किंग जोन में खड़े एक वाहन की सूचना पुलिस को दी गयी।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल ने बताया की अब  किसी भी व्यक्ति द्वारा मौके पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध  ट्रेफिक आई अप्प के माध्यम से पुलिस को सूचना दी जा सकती है। जिससे ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। वंही उन्होंने सभी से  ट्रेफिक आई अप्प को डाउनलोड करने की अपील की है। और साथ ही  यातायात नियमो का पालन करने की बात कही है।

राज्य में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ ही भारी वर्षा होने व आकाशीय बिजली की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक 20 अगस्त, 2021 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 व 21 अगस्त 2021 को राज्य में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ ही भारी वर्षा होने व आकाशीय बिजली चमकने/ गर्जन होने तथा दिनांक 22 व 23 अगस्त 2021 को जनपद गढ़वाल में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मध्येनजर जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने जनपद के अन्तर्गत विशेष तौर से सावधानियां बरतने के निर्देश दिये गये हैं। जानकारी देते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला कार्यालय पौड़ी अजीत रावत ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये। प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सावधानी सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। जनपद/तहसील स्तर पर गठित आई.आर.एस. प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगें। किसी भी मोटरमार्ग के बाधित होने की स्थिति में संबंधित विभागों द्वारा अवरूद्ध मोटरमार्गों के संबंध में समय-समय पर नियमित रूप से सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जायेगी। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक/ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बने रहेंगे। समस्त चौकी/थाने भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलैस सैट सहित अलर्ट एवं क्रियाशील अवस्था में रहेंगे।

जिला स्तरीय टास्क फोर्स तथा राष्ट्रीय पोषण अभियान अभिसरण की बैठक

राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक किशोरी कीट व वैष्णवी कीट समय पर पहुंचाने के निर्देश

जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आज बाल विकास विभाग के तत्वाधान में बेटी बचावो-बेटी बढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स तथा राष्ट्रीय पोषण अभियान अभिसरण की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत बेटी बचेगी तो बेटा भी होगा, माँ रहेगी तो पैदा भी होगी गीत का विमोचन किया। उन्होंने गायिका साक्षी डोभाल व पूरी टीम की सराहना करते हुए उज्जल भविष्य की शुभकामनाएं दी। आयोजित बैठक में बेटी बचाओ. बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के लिए आगामी वित्तिय वर्ष में किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लॉक व पंचायत स्तर पर बेटी बचाओ. बेटी पढ़ाओ हेतु अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के कुपोषित बच्चों को चिन्हित करए उनके अभिभावकों को उचित पोषण आहार की जानकारी दे। जिससे बच्चे कुपोषण के लक्षणों से बच सकेंगे।

      जिलाधिकारी डॉ0 जोगदण्डे ने बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सूचना विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार तथा पुलिस विभाग के सहयोग से किशोरियों को आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि बालिकाओं के लिए आत्मा रक्षा हेतु स्कूलों में शिविर लगाए, जिसकी शुरुआत नजदीकी स्कूल से शुभारम्भ करवाएं जाय। जिससे अन्य ब्लॉक स्तर के प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण करवाने की सिख मिल सकेगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूलों में बालक-बालिकाओं का अनुपात, स्कूलों में दाखिला लेने वाले तथा स्कूल से पास हो चुकी छत्राओं की संख्या का आंकड़ा एकत्रित कर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए स्कूलों में बालिकाओं की विभिन्न जांचे करवाना सुनिश्चित करें।

      जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक किशोरी कीट व वैष्णवी कीट समय पर पहुंचाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए। कहा कि सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा, कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश भी दिए। बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोषण मिशन के अंतर्गत बच्चों के प्रथम 01 हजार दिवस सुनहरे दिवस के रूप में होते हैं, जिसमे बच्चों का विशेष ध्यान रखना होता है। कहा कि एनीमिया व डायरिया से बचाव तथा हेंडवास, सेनेटाइजेशन महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही बच्चे को पौष्टिक आहार दिया जाना आवश्यक है, जिससे बच्चे स्वस्थ रह सकेंगे।

   इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉण् मनोज शर्मा, पीएम स्वजल दीपक राव, एसीएमओ डॉ0 रमेश कुंवर, एसआई टीना रावत, जल निगम सहायक अभियंता नन्द किशोर, खण्ड शिक्षा अधिकारी मौहमद आलम, वरिष्ठ रंगकर्मी गौरी शंकर थपलियाल, शिक्षक वीरेंद्र खंरियाल, सहित उमा चरण बड़थ्वाल, मनोज रावत, सन्तोषी गुसाईं, सुमन रावत, सीता बिष्ट, अंजू चमोलीए, प्रीति अरोड़ा, रोहित सजवाण अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रमन रावत पोली ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें