रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
कोटद्वार कांग्रेस द्वारा राहुल गाँधी को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक। कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई और की आतिशबाजी
कोटद्वार। शुक्रवार को मोदी जाति पर राहुल गाँधी को गुजरात हाईकोर्ट फैसले में दो साल की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका का निर्णय शुक्रवार को राहुल गाँधी के पक्ष में आने के बाद पूरे देश के कांग्रेसियों में खुशियों की लहर के साथ जोश भर गया।
राहुल गाँधी के पक्ष में सकारात्मक निर्णय आने से कोटद्वार कांग्रेस ने स्थानीय झंडा चौक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष व जिला यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में सुप्रीम का धन्यवाद करते हुए आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण कर कांग्रेस जिन्दाबाद के नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को बदलकर न्यायपालिका के प्रति लोगों में विश्वास जगाया है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत धीरेंद्र सिंह बिष्ट मोहन सिंह नेगी ,महावीर सिंह रावत विजय माहेश्वरी, सुधा असवाल ,प्रीति देवी ,सुदर्शन रावत, विजय नारायण, जनक भाटिया ,सुनील दत्त सेमवाल राजेंद्र सिंह असवाल, जितेंद्र, आशुतोष वर्मा ,दमन दीप अंकुश घिल्डियाल तनिष्क, इंद्रीश, सुरेंद्र सिंह, रजनीश उप्पल आदि मौजूद रहे।
