रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
कोटद्वार पुलिस ने पोक्सो वारंटी को किया गिरफ्तार
काेटदार। पोक्सो अपराध मे वांछित चल रहे कोटद्वार निवासी अभियुक्त विशाल अहमद पुत्र स्व0 इस्तकार अहमद नि0 सिम्बलचौड़ कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार करने मे कामयाबी मिली। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय मे पेश करने की कार्यवाही शुरू कर दी।
गुंडा एक्ट के अंतर्गत 02 बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही
काेटदार पुलिस द्वारा अपर जिला मजिस्ट्रेट जनपद पौड़ी गढ़वाल के आदेश के क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल में निवासरत अभियुक्तगण हेमंत पुत्र रघुबरदत्त नि0 शिवपुर कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल नरेंद्र उर्फ लूड़ी पुत्र मंथा सिंह नि0 मानपुर कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल के विरुद्ध उ0प्र0 गुंडा नियंत्रण अधिनियम -1970 की धारा 3 (क) की कार्यवाही अमल में लायी गयी। अभियुक्तों को छः-छः माह हेतु जिलाबदर (तड़ीपार) की कार्यवाही अमल में लायी गयी। अभियुक्तगणों को कौड़िया चैकपोस्ट से बस में बैठाकर जनपद/राज्य की सीमा से बाहर भेजा गया व छः माह पश्चात ही जनपद पौड़ी जनपद में प्रवेश करने की हिदायत दी गयी। मा0 न्यायालय के आदेश की अवहेलना किए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में भी अभियुक्त गणों को अवगत कराया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर विभिन्न धाराओं में 04 से 08 अभियोग पंजीकृत है।
