मेनू
News

कोटद्वार में पौड़ी जिले में सबसे अधिक वर्षा

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   कोटद्वार में पौड़ी जिले में सबसे अधिक वर्षा 

 कोटद्वार/पौड़ी। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले में सबसे अधिक वर्षा 32 मिमी रिकॉर्ड की गई जबकि चौबट्टाखाल में सबसे कम 2.3 मिमी व थलीसैंण में शून्य वर्षा मापी गई। वही पौड़ी जिले की दस सडकें भूस्खलन के चलते बंद हैं। 

  सोमवार को कांवड़ मेले को लेकर जिलाधिकारी चौहान ने किया मौका मुयायना                                 

    जिलाधिकारी द्वारा  किया गया नीलकंठ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण।      नीलकंठ चौकी में  स्थित खोया पाया केंद्र में मुस्तैदी से ड्यूटी करने के दिये निर्देश। मेला क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थलों पर विद्युत, पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सेवाओं की दैनिक रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने के दिए निर्देश। जिलाधिकारी डॉ.  आशीष चौहान द्वारा आज नीलकंठ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।जिसमें उन्होंने बिजली, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, साफ-सफाई, जल  निकासी, स्वास्थ्य सेवा इत्यादि का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसको लगातार बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। नीलकंठ चौकी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने खोया पाया केंद्र का अवलोकन करते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।                                सेक्टर मजिस्ट्रेट जोन 1,2,3,4 व 5 को मेला कंट्रोल रूम को बिजली, पानी, शौचालय, स्वास्थ्य सेवा इत्यादि की दैनिक रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।                                             इस दौरान निरीक्षण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे,अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल,‌‌ उपजिलाधिकारी आकाश जोशी,     मनजीत सिंह व श्रेष्ठ गुनसोला,    क्षेत्राधिकारी पुलिस श्याम  दत्त नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।    

कोटद्वार रोटरी क्लब का अधिष्ठापन समारोह

 

    कोटद्वार। समाजिक क्षेत्र से जुड़ी संस्था रोटरी क्लब कोटद्वार का अधिष्ठापन समारोह रोटरी भवन में मण्डलाध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा  मानवता की सेवा के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई । इस अवसर पर रोटरी मण्डल 3100 के मण्डलाध्यक्ष रो○अशोक गुप्ता ने वर्ष 2023- 2024 के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल सचिव प्रतिभा गुप्ता व उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर व काॅलर पहनाकर पद भार ग्रहण कराया । क्लब के चार्टर व 40 वर्ष से अधिक के 5 सदस्यो को सम्मानित किया गया ।                    
   नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रो○अशोक गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमे अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए, हमे कोई बीमार व बुजुर्ग जो तकलीफ मे है उसकी सहायता करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि समाज मे ऐसे कार्य करे जिससे जरूरत बन्द व्यक्ति की सहायता हो सके । उन्होंने कहा कि हमेशा पर्यावरण संरक्षण व पानी बचत पर ध्यान देना चाहिए । उन्होंने रोटरी क्लब कोटद्वार के कार्यो की प्रशंसा की ।
                  इस अवसर पर मण्डलीय चीफ सेक्रेटियल राम बाबू, चीफ सहायक मण्डलाध्यक्ष विवेक गर्ग, अनीत चावला, अनिल भोला,गुरबचन सिंह, वाई पी गिलरा, डी पी सिंह ने विचार व्यक्त किए ।
    समारोह मे निवर्तमान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने वर्षभर किये गये कार्यो के लिए आभार व्यक्त किया तथा निवर्तमान सचिव ऋषि ऐरन ने वर्ष 2022-2023 मे किए गए कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की । नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने क्लब के माध्यम से नये कार्य करने का विश्वास दिलाया व सचिव प्रतिभा गुप्ता ने आगामी वर्ष मे किए जाने वाले कार्यो का व्यौरा दिया ।
     इस अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल उपाध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव श्रीमती प्रतिभा गुप्ता, उपसचिव डी पी सिंह,कोषाध्यक्ष सचिन गोयल, सार्जेंट आर्म्स विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर, निदेशक क्लब सर्विस अमित अग्रवाल, वोकेशनल सर्विस धनेश अग्रवाल,सामुदायिक सर्विस अनीत चावला, युथ सर्विस अनुराग अग्रवाल, रोटरी फाउंडेशन सर्विस विपिन बक्शी, वाटर कर्न्सवेशन संजीव अग्रवाल, पब्लिक ईमेज गोपाल बंसल, क्लब काउंसलर वाई पी गिलरा, क्लब ट्रेनर शरत चन्द गुप्ता को मण्डलाध्यक्ष रो○अशोक गुप्ता ने शपथ दिलाई ।
       कार्यक्रम का संचालन शरत चन्द गुप्ता ने किया । इस अवसर पर क्लब पत्रिका मालिनी के 44 वे वर्ष के पहले अंक का विमोचन किया गया । मालिनी के सम्पादक वाई पी गिलरा है । इससे पूर्व सोनिया अग्रवाल व उनकी टीम ने वन्देमातरम व स्वागत गान प्रस्तुत किया । इस अवसर पर क्लब के चार्टर व 40 वर्ष से अधिक के 5 रोटरी सदस्य दिनेश रस्तोगी, विजय कुमार माहेश्वरी सीनियर, वाई पी गिलरा, विपिन बक्शी व विनोद जैन को सम्मानित किया गया। 3 सदस्य अमित अग्रवाल,राजेश गुप्ता ,सन्देश अग्रवाल ने इस वर्ष PHF बनने की घोषणा की ।      
      इस अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, ,सचिव प्रतिभा गुप्ता उपसचिव डी पी सिंह,कोषाध्यक्ष सचिन गोयल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल ,अनीत चावला, शरत चन्द गुप्ता, अनिल भोला, कमल गुप्ता, डॉ के एस नेगी,भुवनेश कुंज, गोपाल बंसल,वाई पी गिलरा, गुरबचन सिंह, डी पी सिंह, संजीव अग्रवाल, विपिन बक्शी, दिनेश रस्तोगी, अमित अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, धनेश अग्रवाल, विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर, सन्ध्या नेगी, ऋषि ऐरन, अशोक अग्रवाल, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, दिनेश चन्द, डा○एन पी पोखरियाल, बीना रावत, राजेश गुप्ता,प्रवीण गोयल,सन्देश अग्रवाल ,विनोद जैन ,नरेश अग्रवाल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे । 
                 
                 

संबंधित खबरें