मंगलवार को हुई भर्ती रैली में 3357युवाओं में से मात्र 514 हुए पास
कोटद्वार। गढ़वाल राइफल रेजीमेंट के तत्वावधान में आयोजित भर्ती रैली में मंगलवार को जनपद पौड़ी जिले के तहसील चाकीसैण, यमकेश्वर ,कोटद्वार के युवाओ ने प्रतिभाग कर अपनी किस्मत आजमाई।
कौडिया स्थित गब्बर सिंह कैम्प में आयोजित भर्ती रैली के निदेशक कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि जनपद पौड़ी के तहसील चाकीसैण, यमकेशवर तथा कोटद्वार के 3397 युवाओं ने भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया गया था, जिसमें से सोमवार को होने वाली भर्ती रैली में 3056युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 514युवाओं ने सोलह सौ मीटर की दौड़ पूरी कर अगले दौर में प्रवेश किया, कर्नल बाजपेई ने बताया कि भर्ती रैली के दौराना कोराना संक्रमण की रोकथाम को लेकर समस्त प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है। अभी तक हुई भर्ती रैली में किसी भी प्रकार से कोई अनहोनी और फर्जीवाड़ा सामने नहीं आया
जहरीखाल ब्लाक के शिक्षकों ने जाना अंधविश्वास के पीछे विज्ञान का सच
कोटद्वार।जहरीखाल ब्लाक के शिक्षकों ने जाना अंधविश्वास के पीछे के विज्ञान का राज। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद् विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के उत्प्रेरण एवं सहयोग से समाज सेवा शिक्षा समिति कोटद्वार के तत्वाधान में जहरीखाल ब्लाक के शिक्षको को विज्ञान प्रचारक कार्यशाला के दूसरे दिन की कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या श्रीमती आरती घिंडियाल , प्रबन्धक स्वामी राम हिमालय इस्टीटयूट आँफ एजयूकेषन खैरासैण सतपुली, श्री परमानन्द बलोधी जी ,एच0 ओ0 डी बीएड कालेज मलेथी श्री मुकेश चन्द्र भट्र , संस्था के संरक्षक श्री पूर्णानन्द गोस्वामी जी द्वारा पानी से दीपक प्रज्जवलन करके कराया गया, फिर उसके पीछे का अंधविश्वास बताया गया संस्था के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री प्रमोद मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को अंधविश्वास के पीछे का विज्ञान बताना हैं।कार्यशाला में निम्न गति विधिया सिखाई गयी, जैसे ब्रश द्वारा भ्रम उत्पन्न करना, हाथ में छेद करके दिखाना, अग्नि स्नान,फाँसी का फन्दा तोडना, पेट से कान से पानी निकलना, सर पे आग लगाना, नीबू से खून निकालना, हाथ से खून निकालना आदि । मुख्य अतिथि अध्यापक हाई स्कूल काण्डई श्री यशपाल सिंह नेगी जी द्वारा अपने उद्रबोधन में बताया गया कि हमारे इन दुर्गम क्षेत्रो में आज के युग में भी न जाने कितनी भ्रान्तियाँ फैली है जरूरत है कि आपकी सर्तकता एंव समझदारी की और नइ्र्र पीडी को समझाने की इस प्रकार के ढोंग पाखन्डों सें बचके रहे , समाज सेवा शिक्षा समिति कोटद्वार द्वारा चलायी जा गयी इस प्रकार की कार्यशालाये निश्चितत ही समाज में एक नया मुकाम पैदा करेगी।कार्यक्रम में साक्षी नेंगी, मानसी बहुगुणा, नवीन चोधरी, स्वाती, रूची बिश्ट,मुकेष कुमार मौजूद रहे।
सुरेन्द्र सिंह नेगी का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने विधानसभा लैंसडौन क्षेत्र के विकास खंड रिखणीखाल का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार के कार्यकाल को घोर निराशाजनक बताया, कहा कि विगत चार सालों में प्रदेश सरकार विधानसभा लैंसडौन में लोगों को मूलभूत सुविधाऐं देने पर पूरी तरह से विफल रही है।प्रदेश सरकार मंहगांई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से फेल हो गयी है, तथा रोजगार के नाम पर युवाओं से छलावा किया जा रहा है, कोरोना काल में अपने घरों को लौटे प्रवासी रोजगार की तलाश में भटक रहे है। ब्लॉक रिखणीखाल के कार्यकर्ताओं के आह्वान पर रिखणीखाल पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विधानसभा में अभूतपूर्व विकास कार्यो को करवाया गया था, लेकिन वर्तमान में सड़कों की खस्ता हाल होने से लोगों को खासी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है, कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का इतना बुरा हाल है कि हास्पिटलों में डाक्टर एवं दवाइयां नहीं है, कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रसूताओं के लिए खुशियों की सवारी योजना लागू की गयी थी, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने उस योजना को बंद कर दिया है, कहा कि स्कूलों में शिक्षको की कमी होने से अभिभावकों को अपने नौनिहालों को पढाने के लिए शहर भेजना पड़ रहा है। सिंचाई नहरों की मरम्मत न होने से खेती करने वाले किसानों को पर्याप्त मात्रा मेंं पानी नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत ने कहा कि संगठन की मजबूती प्रदान करने के लिए न्यायपंचात स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकरिणी का गठन किया जायेगा। इस मौके पर जयहरीखाल के ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना रावत, रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख पिंकी नेगी, राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला, पूर्व संगठन महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, पूर्व प्रमुख मधु बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष रमेश खंतवाल ने भी अपने विचार रखते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीन बंधु बलोधी, राजेन्द्र सिंह रावत, रमेश रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, उम्मेद सिंह रावत, जर्नादन प्रसाद बलोधी, विनय नेगी, शालिनी बलोधी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह नेगी, चन्द्रभूषण नौगांई, बसंत जोशी, रवीन्द्र रावत, अजयपाल रावत, राकेश कुमार सहित विभिन्न ग्राम सभाओ के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
