रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
राहुल गांधी को संसद से बर्खास्त करना लोकतंत्र की हत्या – धस्माना
कोटद्वार. सोमवार को कोटद्वार पहुंचे उत्ऐ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कोटद्वार के निजी होटल में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में तुली है. राहुल गांधी का आनन फानन में दो साल की सजा और संसद के लिए निर्वाचित जनप्रतिनिधी का निस्कासन करना बताता है कि भाजपा के लिए लोकतंत्र से ऊपर भाजपा तंत्र हावी है. उत्तराखंड की बेरोजगार की उपेक्षा, पेपर लीक प्रकरण, राज्य सरकार के आयुर्वेद विश्वविद्यालय घोटाले पर पूछे गए प्रश्न पर भाजपा के हिन्दुत्ववादी एजेन्टे पर बयान बाजी कर भाजपा से कांग्रेस में आए नेताओं को बचाने का काम करते नजर आए.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटद्वार कांग्रेस के बलबीर सिंह रावत, गुड्डू चौहान, प्रवेश रावत, अमितराज सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, आनंद सिंह पुंडीर मौजूद रहे.

