मेनू
News

कोटद्वार में रोटरी क्लब ने हिमालयन अस्पताल के सहयोग से लगाया नेत्र शिविर

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

कोटद्वार में रोटरी क्लब ने हिमालयन अस्पताल के सहयोग से लगाया नेत्र शिविर 

  कोटद्वार नगरनिगम क्षेत्रांतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं में नेत्र चिकित्सा की बढ़ती समस्याओं को लेकर रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे हिमालय अस्पताल, जौलीग्रान्ट , देहरादून के सहयोग से रविवार को रोटरी क्लब भवन में एक नेत्र जांच चिकित्सा शिविर कियाा गया । नेत्र शिविर में 102 मरीजो का परीक्षण किया गया तथा 3 मरीजों को नेत्र आपरेशन हेतु जौलीग्रान्ट भेजे गये ।

 नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन मे आयोजित शिविर का शुभारम्भ हिमालय अस्पताल जौलीग्रान्ट के प्रशासनिक अधिकारी सी पी नैथानी ने किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि शिविर के माध्यम से नेत्रो की जांच कर नेत्र रोग की  कमी को दूर किया जा सकता है । उन्होने बताया कि अधिकतर की आंख की रोशनी कम पायी गयी इसका कारण अत्यधिक मोबाइल व कम्पयूक्टर का प्रयोग करना बताया । क्लब अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा  कि रोज की भागदौड़ भरी लाईफ स्टाइल से आंखों में कई विकृतियां हो रही है इसलिए समय समय पर आंखों की जांच कर समय से आंखों की समस्या से निजात मिल सकती है।

   सचिव ऋषि ऐरन ने उपस्थित सभी चिकित्सकों, चिकित्सा स्टाफ का स्वागत किया । सचिव ऐरन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर मे कुल 102 मरीजो का नेत्र परीक्षण हिमालय अस्पताल जौलीग्रान्ट के अनुभवी व नेत्र विशेषज्ञ डा श्रेया व डा आशिष कुमार द्वारा किया गया । शिविर मे दवाई व चश्मे भी वितरित किये गये। चिकित्सा शिविर में  शुगर ब्लड प्रेशर भी चैक किया गया । 3 मरीजो को आपरेशन हेतु जौलीग्रान्ट भेजा गया। नेेेत्रत में चिकित्सा सहयोगीीस्टाफ  मनोज कुमार ,आकृष्ट ,सूरज ,यशपाल आदि ने सहयोग किया।  शिविर का संचालन सचिव ऋषि ऐरन ने किया ।   इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल,सचिव ऋषि ऐरन , वाई पी गिलरा, अनीत चावला,गोपाल बंसल ,अवधेश अग्रवाल,सन्देश अग्रवाल,विपिन बक्शी अमित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल ,  इत्यादि सदस्य उपस्थित थे ।                          

             

संबंधित खबरें