जरूरत मंद के लिये देवदूत बनी सतपुली पुलिस
सतपुली।कोरोना काल मे पुलिस कोविड सेल पौड़ी को आम जन द्वारा अपने व परिवार जनों की मदद कराने की प्रतिदिन दर्जनों काल प्राप्त हो रही है । ऐसी ही एक काल बीते दिन ग्राम स्योली चौबट्टाखाल पौड़ी क्षेत्र से कक्षा ग्यारवीं की छात्रा ने द्वारा दर्ज करायी गयी। जिसमें उनके द्वारा खुद की बड़ी बहन के तबियत खराब होने पर ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में बताया गया था । सूचना पर कोविड सेल में तैनात उप0 निरी0 मुकेश गैरोला द्वारा तत्काल ही थानाध्यक्ष सतपुली सन्तोष पैथवाल को बताया गया। जिस पर थानाध्यक्ष सतपुली द्वारा पीड़िता से संपर्क कर बिना लेट लतीफी के का0 तेज सिंह को थाने से ऑक्सीमीटर देकर तुरन्त ही पीड़िता के निवास स्थान ग्राम स्योली चौबट्टाखाल रवाना किया गया। जंहा पर का0 तेज सिंह द्वारा ऑक्सीमिटर को उनके परिवार जन को सपुर्द किया गया। मोके पर पहुँचे सिपाही को देखकर परिवार जनों द्वारा भावुक होकर सतपुली पुलिस का शुक्रिया अदा किया गया।गौरतलब है कि ग्राम स्योंली नौगांव खाल तहसील चौबट्टाखाल के राजस्व क्षेत्र मे स्थित है, और सतपुली थाने से करीब 45 km की दूरी पर है। उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल द्वारा बताया गया की थाने को जब भी ऐसी कोई काल प्राप्त होती है। तो तत्काल ही उनकी पुलिस टीम के द्वारा उस पर अविलम्ब ही कार्यवाही करते हुए पीड़ित को हर सम्भव मदद पहुचाने की कोशिश की जाती है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व राज्यमंत्री (अध्यक्ष राज्य बिधि आयोग) , पूर्व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष, बरिष्ठ अधिवक्ता, जगमोहन सिंह नगी को कांग्रेसियों की श्रद्धांजलि ।
कोटद्वार। कोटद्वार जिला कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व राज्यमंत्री (अध्यक्ष राज्य बिधि आयोग) , पूर्व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष, बरिष्ठ अधिवक्ता, अंग्रेजी शासनकाल में उत्तराखंडी बीर सपूत बलभद्र सिंह नेगी के पौत्र जगमोहन सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रीद्धांजली अर्पित की।मूल रूप से ग्राम ‘हेड़ाखोली’ पट्टी असवाल स्यूं, बि0 खण्ड कल्जीखाल (पौडी गढ़वाल) बर्तमान बलभद्रपुर ( कोटद्वार ) निवासी स्व0 नेगी के जीवन बृत्त पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा गया कि स्व नेगी उस बीर पुरुष बलभद्र सिंह नेगी के पौत्र थे, जिन्हे अंग्रेजी शासनकाल 1879 में बीरता पूर्ण प्रदर्शन से प्रशन्न होकर तत्कालीन हुकूमत ने ‘ऑर्डर ऑफ मैरिट’ सूबेदार मेज. के पद से नवाजा जो कि सेना में भारतीयों के लिए उस समय सबसे ऊंचा पद था, इसी दौरान उन्हें सर्वोत्तम सैनिक के सम्मान से भी नवाजा गया था।1893 में बलभद्र सिंह नेगी के स्वर्गवास होने पर ब्रिटिश शासन ने उनकी बीरता को देखते हुए गढ़वाली जाति के नाम से बटालियन स्थापित करने का निर्णय लिया और ‘गढ़वाल रायफल’ की स्थापना की।उच्च आदर्श स्थापित करने वाले प्रतिष्ठित बीर बलभद्र सिंह नेगी के बंशज / पौत्र जगमोहन सिंह नेगी सर्वसम्पन्न, कुशल प्रतिष्ठित अधिवक्ता, सेवा भाव से पूरित समाजसेवी, गरीबों, जरूरतमंदों के मददगार, ईमानदार, सरल स्वभाव, आदर्श राजनीतिज्ञ, और उच्च कोटि के ब्यक्तित्व के धनी थे। उनकी कमी कांग्रेस और जनमानस को हमेशा खलती रहेगी और इस कमी की प्रतिपूर्ति सम्भव नही है। स्व. नेगी को रविवार को मुक्तिधाम में अन्तिम विदाई दी गई। उनकी चिता को मुखाग्नि देने का काम उनके भतीजे अनिल नेगी,डब्बू नगर निगम पार्षद द्वारा दी गई। स्व. नेगी की अन्तेयष्टि के अवसर शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ, लैंसडाउन विधायक दलीप रावत, मिडिया जगत, व्यापारी वर्ग, अधिवक्ता जगत, समाजसेवी सहित कई लोग मौजूद रहे।
चिकित्सालय प्रतिनिधि को दिया नियुक्ति पत्रिका
महिला पुलिस कर्मी पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप
कोटद्वार में जहां अधिकांश पुलिस कर्मी निष्ठा और सेवा भाव से कोरोना काल में मित्र पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं तो कुछ ऐसे पुलिस कर्मी भी है जो अपने पद के शक्तियों का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आ रहे। कुछ पुलिस कर्मी और एस आई तो इस कोराना काल में अपनी पावर का इस्तेमाल केवल खुन्दक निकालने के लिए भी कर रहे हैं।ऐसा ही एक मामला कोटद्वार में देखने को मिला जब एक महिला पुलिस एस आई स्तर की कर्मी द्वारा वन मंत्री के चिकित्सालय प्रतिनिधि का चालान आवारा घूमने के आरोप में कर दिया। इससे साफ पता चल रहा है कि कुछ पुलिस कर्मी मित्र पुलिस के द्वारा किए जा रहे नेक काम को अपने निजी स्वार्थ के चलते मिट्टी में मे मिलाने पर तुले हैं। वन मंत्री के चिकित्सालय प्रतिनिधि सुधीर बहुगुणा के मिडिया और सोसल मिडिया में दिए पत्र से साफ स्पष्ट होता है कि कोटद्वार में कुछ पुलिस कर्मी अपने पावर का इस्तेमाल केवल खुन्दक के लिए कर रहे हैं।
चिकित्सालय प्रतिनिधि सुधीर बहुगुणा का मिडिया और सोसल मीडिया में वाइरल हो रहा पत्र।
दोस्तो देखो कोटद्वार पुलिस का चेहरा । मेरे द्वारा बताने पर भी कि मै मन्त्री जी का प्रतिनिधि हूं और अस्पताल से आ रहा हूं तब भी मेरा फालतू घूमने पर चालान काट दिया आज मै 12 बजे एएसपी ऑफिस पर धरना दूंगा व तब तक अस्पताल नहीं जाऊंगा जबतक सम्बधित महिला एसआई पर कार्यवाही ना हो । जब हमारा ये हाल है तो आम जन का क्या होगा । अवैध शराब व स्मैक खुली बिक रही है और ये चालान काटने तक सीमित है ।
