भगवान कार्तिकेय के जन्मदिन पर मद्रासी समाज के हैरतंगेज कारनामे
पीठ पर हुक फंसाकर रस्सियों के सहारे खीची कार
मुंह के आर पार किया चार फिट का सरिया
कोटद्वार । भक्ति में शक्ति और श्रद्धा आस्था का अनोखा संगम शुक्रवार को कोटद्वार मे भगवान कार्तिकेय के जन्मदिन पर देखने को मिला, जब भगवान कार्तिकेय के अनुयायियों ने कोटद्वार शहर में भगवान कार्तिकेय के जन्मदिन पर मनोरम और हैरतंगेज झाँकियाँ निकालकर लोगों को दांतो तले उंगली दबाते पर विवश कर दिया । कोटद्वार मे रह रहे दक्षिण भारत के मद्रासी समुदाय के भगवान कार्तिकेय के अनुयायियों ने कोटद्वार शहर में जब अपनी श्रद्धा भक्ति और अपने ईश्वर के प्रति आस्था जताते हुए हैरतंगेज करतबों जिनमें पीठ की खाल में लोहे के हुक फंसा कर रस्सियों के सहारे कार को पूरे शहर में खीचना, मुँह के आरपार चार फीट के सरिए का भाला निकालना, मुँह के आरपार तार सुइयां निकालती महिलाओं ने लोगों के रौंगटे खडे कर दिए।