कोटद्वार का विकास या अपनी जाति का……..?
कोटद्वार में वर्तमान विधायक द्वारा अपनी विधायक निधि का विकास के लिए किया जाना वाला धन आबंटन आजकल चर्चाओं का विषय बना हुआ है. सोशलमीडिया में कोटद्वार के जागरूक शोसल मिडिया ने विधायक निधि के अपने चहेते लोगों/जाति वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए जिस तरह नियम कायदों, सरकारी धन को ठिकाने लगाने विधायक निधि का दुरूपयोग करने का काम किया है निसंदेह उससे समाज में दूरियाँ बढ़ाने का काम हुवा है, वहीं जीरो टॉलरेंस की सरकार के जिम्मेदार लोगों की ईमानदारी जनता को साफ नजर आने लगी है. ” मेरी कमीज तेरी कमीज से कैसे सफेद” की आंख मिचौली के उत्तराखण्ड सरकार के जिम्मेदार कैबिनेट के साथ तलवे चाटने वाले चाटुकार अधिकारियों की फौज ने उत्तराखण्ड को धोबी की तरह निचोड़ कर रख दिया है.
दोनो बोर्डों को ध्यान से पढिए, ईमानदार विधायक का कारनामा
यानि कि जो सड़क डंडरियाल जी और घिल्डियाल जी के घर के सामने से बौंठियाल जी के घर तक पूर्व विधायक हरक सिंह रावत द्वारा वर्ष 2021-2022 में बनवा दी गई थी, उसी सड़क को वर्तमान विधायिका ऋतु खंडूड़ी द्वारा बनवाया गया है.. वह भी इतनी सफाई से कि बोर्ड पर नाम तक नहीं लिखा और न भौतिक माप..
विधायक निधि के काम में भाजपा का ध्वज रंगकर बनाकर लाखों का घपला किया गया है..
इतिहास में जो उत्राखंडी अपनी ईमानदारी की वजह से जाना जाता था वही राज्य बनने के बाद भ्रष्टाचार के ओलंपिक में पूरे देश में गोल्ड मेडल लेने में नंबर वन की पोजीशन पर पहुँच गया है.धन्य है जीरो टॉलरेंस की डबल इंजन सरकार.
