मेनू
News

लौहपुरुष सरदार पटेल और आयरन लेडी इंदिरा गाँधी को देशभर में किया याद

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   लौहपुरुष सरदार पटेल और आयरन लेडी इंदिरा गाँधी को देशभर में किया याद 
  कोटद्वार में कांग्रेस, रूद्रपुर में भाईचारा एकता मंच सहित विभिन्न संगठनों ने आयोजित किए कार्यक्रम 

  कोटद्वार। राष्ट्रीय एकता दिवस पर भारतवर्ष के दो महान आयरन लेडी और मैन को श्रद्धांजलि देने के साथ विभिन्न आयोजनों के माध्यम उनके बेहतरीन कार्यों को लेकर याद किया गया। 

  कोटद्वार में नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कोटद्वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल और इंदिरा गाँधी के चित्र पर पुष्पांजलि देते हुए श्रृद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने जहाँ खंड खंड में बिखरे भारत को एकसूत्र में बांथा वही इंदिरा गाँधी ने संगठित भारत को विश्व में एक समृद्ध और मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। सरदार पटेल और इंदिरा गाँधी को अपने कठोर देशहित निर्णयों के कारण ही लौहपुरुष और आयरन लेडी की उपाधि से नवाजा गया। 

  भाईचारा एकता मंच का पटेल जयंती सम्मान समारोह
कार्यक्रम में 2600 महिलाओं को संगठन ने शाल उड़ा कर सम्मानित किया 

रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच का चतुर्थ वार्षिक उत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया कार्यक्रम में 2600 महिलाओं को संगठन ने शाल उड़ा कर सम्मानित किया। भाईचारा एकता मंच के पटेल जयंती सम्मान समारोह में बोलते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा की भाईचारा एकता में जिस तरह से समाज की सेवा करने में लगा है यह एक सराहनीय कार्य है। सरकार पूरी तरह भाईचारा एकता मंच के साथ है भाईचारा एकता मंच के किसी भी सदस्य पदाधिकारी को जब-जब उनकी या सरकार के किसी भी व्यक्ति की जरूरत पड़ेगी तो सरकार का हर व्यक्ति और वह खुद भाईचारा एकता मंच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने की। अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक करके अखंड भारत का निर्माण किया उसी तरह से भाईचारा एकता मंच समाज के हर वर्ग की महिलाओं को इकट्ठा कर अखंड शक्ति बनता जा रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ,कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय अरोड़ा भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री नेत्रपाल मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रकाश गुप्ता मंडल अध्यक्ष अक्षय अरोड़ा, भाजपा नेता योगेश वर्मा, अमित नारंग आदि ने भी अपना संबोधन देकर भाईचारा एकता मंच का साथ देने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में पहुंची 2600 महिलाओं को भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारी ने शाल उड़ा कर सम्मानित किया ।इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष के पी गंगवार ने कहा की शहर के कुछ आसामाजिक तत्व भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारी व सदस्यों पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं ।

 कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक चराया, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अवतार सिंह बिष्ट ,प्रदेश महामंत्री मुमत्याज अहमद, रेनू जुनेजा, संगठन की मुख्य संयोजिका काजल गंगवार, ममता श्रीवास्तव, सुमन पन्त, शील चौधरी, गीता देवी ,आरती मौर्य, राजीव कुमार, वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्रा, समीर खान, कुर्मी महासभा के अध्यक्ष सौरभ गंगवार, मनोहर लाल गंगवार ,प्रेमपाल गंगवार, कृष्ण पाल गंगवार ,पूर्व सभासद ओमप्रकाश गंगवार, रामधारी गंगवार, आशा मुंजाल, खटीमा से पहुंची राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद की महिला सदस्य जानकी गोस्वामी, उमा सरकार सहित संगठन के हजारों पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें