मेनू
News

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध व्यक्ति की कोल्हू नदी में मिली लाश

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

एनसीसी कैडेट व स्वयं सहायता समूह ने निकाली स्वच्छता जन जागरूक रैली

  जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे के दिशा- निर्देशन पर नगर पालिका पौड़ी द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शनिवार को पौड़ी नगर में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर पालिका ईओ प्रदीप बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एनसीसी कैडेट व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 15 सितंबर 2022 से प्रारंभ हुआ था तथा 02 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में मनाया जायेगा। 

      स्वच्छता जन जागरूकता रैली एजेंसी चौक से होते हुए बस अड्डा, धारा रोड, अपर बाजार व एजेंसी चौक में समापन किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट  व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने कहा कि हमें घर व आसपास सफाई रखनी जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाकर कई संक्रमणों से बच सकते हैं। स्वच्छता से अच्छे स्वास्थ्य के साथ हमें साफ वातावरण भी मिलता है, जिससे तन और मन प्रफुल्लित होता है। इसलिए, सभी को आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन पर यह कार्यक्रम नगर के साथ-साथ ही ग्राम पंचायत स्तर तक किया जा रहा है।

संदिग्ध परिस्थितियों में बृद्ध व्यक्ति की कोल्हू नदी में मिली लाश

कोटद्वार। कोटडीढांग सनेह के अन्तर्गत बहने वाली कोल्हू नदी में वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। देर रात से हो रही बारिश से कोल्हू नदी में काफी पानी था। सुबह जब लोग आवाजाही करने लगे तो उन्हें नदी के कोजवे(रपटा) में शव दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना सनेह पुलिस चौकी में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाई तो स्थानीय लोगों ने पहचानते हुए बताया कि शव लाल पानी निवासी अनुसूया प्रसाद डंगवाल पुत्र राम डंगवाल का है। पुलिस इसकी जानकारी परिजनों को दी,शव का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस टीम में एसआई संजय रावत, कॉन्स्टेबल कैलाश चंद, कॉन्स्टेबल शादाब अली आदि मौजूद थे।

   इस अवसर पर एनसीसी कैडेट, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व पर्यावरण मित्र उपस्थित थे।

संबंधित खबरें