मेनू
News

वन विकास निगम, कांवड़िए एवं गुर्जर समुदाय ने “एक पेड़ मां के नाम” पर किया चिड़ियापुर रेंज में वृहद वृक्षारोपण

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 वन विकास निगम, कांवड़िए एवं गुर्जर समुदाय ने “एक पेड़ मां के नाम” पर किया चिड़ियापुर रेंज/डीपो में वृहद वृक्षारोपण 

 कोटद्वार/चिड़ियापुर। हरेला एवं प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम मिशन के तहत उत्तराखंड वन विकास निगम कोटद्वार ईकाई की चिड़ियापुर प्रथम एवं द्वितीय डिपो में प्रभागीय विक्रय प्रबंधक के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों का वृक्षारोपण किया गया।
  शनिवार को उत्तराखंड वन विकास निगम कोटद्वार की चिड़ियापुर प्रथम व द्वितीय डिपो में कार्यरत वन विकास के कर्मचारियों,राह चलते कांवड़ियों व स्थानीय गुर्जर समुदाय ने प्रभागीय विक्रय प्रबंधक आन सिंह कांदली के नेतृत्व व दिशा निर्देशन में विभिन्न वन एवं औषधि प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के संकल्प के साथ किया।
 इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी चिड़ियापुर हरीश गैरोला, प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर नेत्र सिंह, बाबू सिंह उप वन क्षेत्राधिकारी, सुरेन्द्र कुमार उपवन क्षेत्राधिकारी चिड़ियापुर, वन दरोगा सोनी पवार रसियाबढ रेज,डिपो अधिकारी प्रथम बृजमोहन कन्याल, डिपो अधिकारी द्वितीय फूल सिंह, अमित सैनी वन बीट अधिकारी कटेबड़, स्केलर राजबीर चौधरी, नितिन रावत, सोहनलाल, सबा नाज लेखागार,व अमर सिंह मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभागों की ई-प्लेज, मेडिकल स्टोरों पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक के निरीक्षण की कार्यवाही पर जिलाधिकारी ने थपथपाई पीठ 

      जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में नशे के प्रति जागरूकता को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य विभागों की ई-प्लेज, मेडिकल स्टोरों पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक के निरीक्षण की कार्यवाही की सराहना की। वहीं पुलिस राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को भांग की खेती पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। 

     शुक्रवार को एनआईसी में आयोजित एनकॉर्ड की बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों  को कोटपा के तहत की जाने वाली चालानी कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालयों में शिक्षणरत्त लगभग 47 हजार छात्रों में से 36 हजार 500 से अधिक छात्रों को नशे के प्रति जागरूकता अभियान के तहत ई-प्लेज दिलाकर 70% का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने शेष छात्रों को नशे के प्रति इस जागरूकता अभियान के तहत जागरूक करने के निर्देश दिए हैं । जनपद क्षेत्र अंतर्गत वरिष्ठ औषधि निरीक्षक द्वारा 244 मेडिकल स्टोरो के निरीक्षण के दौरान 22 मेडिकल स्टोरों पर स्टोर स्वामी की जगह उनके कर्मचारी पाए गए जबकि 3 मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी नहीं पाए गए। सतपुली के एक मेडिकल स्टोर का अन्हाइजेनिक दवाओं को रखने पर लाइसेंस कैंसल करने की कार्यवाही की जा रही है। जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन अवैध बिना लाइसेंस के चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर को बंद करवाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल स्टोरों की जांच की प्रगति पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व वरिष्ठ औषधि निरीक्षक के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आगामी बैठक से पूर्व नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार के अंतर्गत मेडिकल स्टोरो का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। 

   बैठक में वीसी के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व एनआईसी कक्ष में  सीओ कोटद्वार वैभव सैनी, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी  नागेंद्र बर्तवाल, डॉ. आशीष गुसाईं सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

संबंधित खबरें