मेनू
News

ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के सदस्यों ने चलाया स्वच्छता अभियान

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन कार्यालय मे चलाया स्वच्छता अभियान           
कोटद्वार। ग्रामीण पत्रकार ऐसोसिएशन के सदस्यों ने  कोटद्वार के सिम्बलचौड स्थित पत्रकार भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए परिसर की साफ सफाई की। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान चलाते हुए ग्रामीण पत्रकारों ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते पूरा विश्व परेशान है,तथा भारत में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, कहा कि ऐसी विपरीत परिस्थिति में भी ग्रामीण पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालते हुए अपनी लेखनी के माध्यम से समाचारों का संकलन कर जनता तक पहुंचाने का काम रहे है।  पत्रकारों का अपना सामाजिक दायित्व भी है, जिसे वे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन कर रहे है।  सदस्यों ने ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के सदस्यों को कोविड.19 के संक्रमण काल में आर्थिक तंगी झेल रहे पत्रकारों को आर्थिक मदद दिए जाने की भी मांग की है। इस मौके पर पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर आगामी रणनीति को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के एस एस नेगी,शक्ति शैल कपरवाण  चन्द्रेश लखेड़ा,  सूरज कुकरेती, पुष्कर पंवार, दीपक सुयाल, चंद्रजीत बिष्ट, विकास वर्मा,  कमल बिष्ट मौजूद थे।
होटल/लॉज व्यवसायियों, जिम संचालकों व टैक्सी/मैक्स यूनियन के पदाधिकारियों/ वाहन स्वामियों के साथ गोष्ठी 
कोटद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक पौडी गढ़वाल  पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार  पुलिस उपाधीक्षक सर्किल कोटद्वार  अनिल जोशी की उपस्थिति में थाना कोटद्वार पर कोविड-19 के दृष्टिगत भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड शासन द्वारा अनलॉक-4 के क्रम में जारी दिशा-निर्देशों  के अनुपालन किये जाने के सम्बन्ध में आज दिनांक 27-09-2020 को थाना क्षेत्रान्तर्गत के होटल/लॉज स्वामियों, जिम संचालकों व बस/ टैक्सी/ऑटो /ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों/ वाहन स्वामियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक महोदय सर्किल कोटद्वार द्वारा सभी होटल/लॉज स्वामियों, जिम संचालकों व टैक्सी/मैक्स/ऑटो/ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों/ वाहन स्वामियों को कोविड-19 के दृष्टिगत भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड शासन द्वारा अनलॉक-4 के क्रम में जारी दिशा-निर्देशों मास्क एवं सैनिटाईजर का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेसिंग का शत-प्रतिशत अनुपालन किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त गोष्ठी में उपस्थित कोटद्वार शहर के होटल व्यवसायियों, जिम संचालकों, टैक्सी/बस/ऑटो/ई-रिक्शायूनियन के पदाधिकारियों/ वाहन स्वामियों द्वारा अनलॉक-4 में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन किये जाने का पूर्ण आश्वासन दिया गया।

संबंधित खबरें