रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
कोटद्वार में राष्ट्रीय राजमार्ग विरोध संघर्ष के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र से होकर जाने वाले प्रस्तावित आलवैदर बाइपास पर जताई आपत्ति
विधानसभा अध्यक्ष ने अपर व उपजिलाधिकारी को दिए कार्रवाई करने के निर्देश
रिपोर्ट -पुष्कर सिंह पवार
कोटद्वार। केन्द्र सरकार की उत्नतराखंड के चारों धामों को जोड़ने को लेकर बनने वाली आल वैदर रोड को लेकर कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत सनेह क्षेत्र के प्रभावित लोगों की राष्ट्रीय राजमार्ग विरोध संघर्ष के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र से होकर जाने वाले प्रस्तावित बाइपास पर प्रभावितों के समक्ष आ रही समस्याओं के संबध में प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण और जिलाधिकारी पौड़ी डा. आशीष चौहान के साथ लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में वार्ता की। वार्ता में संघर्ष समिति के सुझावों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को समिति के साथ मिलकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में समिति की ओर से भूमिहीन व्यक्तियों को भी भूमिधरों के अनुसार मुआवजा देने, गोल खाते की जमीन का मुआवजा केवल कब्जाधारियों को ही देने, भूमिधरों को बाजारी मूल्य के मुआवजा देने, भूमि, मकान, बगीचों और अन्य भूमि की नाप मालिकों के सामने करने और सभी प्रभावितों को मुआवजा देने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष आशीष रावत, संरक्षक अनिल रावत, सुनील रावत, करण सिंह, अरविन्द बनियाल और कुलदीप रावत सहित अन्य बाइपास प्रभावित मौजूद रहे।
