Uksssc पेपर लीक मामले में आखिर दो अपर निजी सचिवों पर गिर ही गई गाज
देहरादून। मंगलवार का दिन उत्तराखंड के दो अपर निजी सचिवों के लिए भारी अमंगलकारी साबित हुआ। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में आखिरकार उत्तराखंड सरकार ने दो अपर निजी सचिवों के निलंबन के आदेश जारी कर अन्य दागदार अभियुक्तों को संदेश दे ही दिया कि उन पर भी अब कार्यवाही में देर नहीं होगी। राज्य सरकार की पेपर लीक मामले में सचिवाल, न्यायालय, पुलिस प्रशासन से लेकर शिक्षा महकमे के कर्मचारियों, अधिकारियों के लिप्त होने से काफी छिछलेदारी हो रही थी। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप सिंह और अपर निजी सचिव गौरव कुमार चौहान के निलंबन के आदेश जारी कर दिए।
दोनों निलम्बित अपर निजी सचिवों पर पर्याप्त साक्ष्यों के पर भादसं की धारा 420,467,467,471,34 के तहत कार्यवाही की गई है।
