करंट लगने से एक युवा मजदूर की की मौत
कोटद्वार। नगर निगम वार्ड 39 में एक मकान में काम करते हुए युवा मज़दूर 11000 केवी बिजली की लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। आनन फनन से युवा मज़दूर को बेस चिकित्सा लाया गया जहां उपचार के दौरान युवा मजदूर की मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र ऋषि पाल उम्र 18 वर्ष निवासी तेलीपाड़ा कलालघाटी बताया।
विधुत कर्मी के अनुसार मकान मालिक को पूर्व में कार्य रोकने के नोटिस दिए गए थे। मकान विधुत लाइन की जद में आ रहा था ।वहीं ग्रामीण विधुत विभाग की गलती बता रहे है क्यूंकि जिस विधुत लाइन की चपेट में मजदूर आया उस लाइन के लिए पूर्व में भी विधुत विभाग को सूचित किया गया था कि विधुत लाइन का खम्बा कई समय से लटका हुआ था जिसे भबिष्य में अनहोनी होने कि आशंका बनी हुई थी।
डीएवी कोटद्वार बनाम बलूनी पब्लिक स्कूल के बीच खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल मुकाबले
कोटद्वार।शहीद मुकेश बिष्ट मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले में डीएवी कोटद्वार ने स्कॉलर्स एकेडमी को 1-0 से हराया, कॉन्वेंट ने डीएवी पौड़ी को इंजरी टाइम में 1-0 से हराया व बलूनी पब्लिक स्कूल ने केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन को 2-0 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अतिथि के रूप में डॉक्टर विक्रम रावत, कोटद्वार फुटबॉल संघ सचिव श्री अरुण गुसाईं व सिलेक्टर साहिल रावत मौजूद रहे। कल पहला सेमीफाइनल मुकाबला प्रातः 10:00 बजे से डीएवी कोटद्वार बनाम बलूनी पब्लिक स्कूल खेला जाएगा व दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कॉन्वेंट बनाम 12:00 बजे से खेला जाएगा।

