नजीबाबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर वाहन दुर्घटना में 8 घायल
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग 534 नजीबाबाद बुआखाल पर गुमखाल व सतपुली के मध्य एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक समेत कुल आठ यात्री घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए सतपुली स्थित हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका उपचार जारी है।
पुलिस के मुताबिक गुरूवार की दोपहर गुमखाल से सतपुली जा रही मैक्स वाहन कुल्हाड बैंड के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सूचना पाते ही गुमखाल पुलिस सतपुली पुलिस राजस्व निरीक्षक व 108 मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सतपुली हंस अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार जारी है सतपुली पुलिस ने बताया कि वाहन में चालक सहित 8 लोग सवार थे एक की हालत गंभीर बनी हुई है बाकी सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।घायलो की सूची ओमप्रकाश निवासी ग्राम उतिंडा जीप चालक शिवचरण रावत सतेश्वरी देवी सुरेंद्र सिंह नेगी नागेंद्र सिंह नेगी प्रेम सिंह नेगी बबीता नेगी सूरतदास आदि घायल हुए।
राष्ट्रीय पुरानी पेशन वहाली संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की मुलाकात
कोटद्वार।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने को लेकर वार्ता की। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष पुरानी पेंशन बहाली की मांग रखी।जिस पर मुख्यमंत्री का कहना था कि जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार ठोस निर्णय लेगी , मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर कमेटी का गठन किया गया है जिसका निर्णय शीघ्र ही कर्मचारियों के हित में आएगा l मुख्यमंत्री से मिलने वाले शिक्षा मंडल में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल प्रांतीय प्रेस सचिव डॉ. कमलेश कुमार मिश्रा मंडलीय अध्यक्ष जयदीप सिंह रावत , मंडलीय संरक्षक जसपाल सिंह रावत व पौड़ी जनपद के जनपदीय मीडिया प्रभारी प्रदीप सजवान शामिल थे।
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला ने आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को कोरोना योद्धा सम्मान से किया सम्मानित
लैंसडाउन।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला जी द्वारा लैंसडाउन विधानसभा के विकासखंड रिखणीखाल की आशा एवं आंगनबाड़ी कार्य करतीयों को कोरोना योद्धा सम्मान समारोह मैं सम्मानित किया गया समारोह में ज्योति रौतेला जी द्वारा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सर्टिफिकेट एवं शॉल भेंट किए गए इस अवसर पर अपने संबोधन में ज्योति रौतेला जी द्वारा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को यह भी बताया गया की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं एकीकृत बाल विकास योजना दोनों ही योजना कांग्रेस शासनकाल में लागू की गई थी और कांग्रेस पार्टी ही भारत और उत्तराखंड का भविष्य है. इस मौके पर विकासखंड रिखणीखाल के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद रावत जी पूर्व अध्यक्ष श्री दीनबंधु बलोधी जी, जिला पंचायत सदस्य विनय नेगी जी,जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी जी , लैंसडाउन विधानसभा के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस आशु जोशी, सुधा देवरानी (आशा), सरिता नेगी (आशा), सतेश्वरी देवी (आ०वा०का०), मालती देवी (आ०वा०का०), पूनम देवी (आंगनबाडी), हेमा देवी (आंगनबाडी),भागीरथी देवी (मिनी आंगनबाडी), बिमलेशरी देवी (मिनी आंगनबाडी),आदि उपस्थिति रहे।


