राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी बेदाग छवि के लोगों को जोड़ेगी
निकाय व परिषदीय ( जिला पंचायत, बीटीसी व ग्राम प्रधान) में करेगी बेदाग छवि के लोगों साथ दावेदारी
उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन, भ्रष्टाचार और पहाड़ को पुनर्जीवित के मुख्य मुद्दों के एजेंडे पर करेगी फोकस
रिपोर्ट -पुष्कर सिंह पवार
कोटद्वार। उत्तराखंड की मौलिक संस्कृति,जल, जंगल , जमीन, युवाओं का शोषण, भ्रष्टाचार पर लगाम जैसे कई ज्वलंत मुद्दों पर जमीनी स्तर पर बेदाग छवि,कर्मठ, ईमानदार और उत्राखंड के विकास के लिए समर्पित जनता को को संगठित कर सरकार को जगाने के उद्देश्य से एक नया राजनीतिक दल गठित हुआ है।
राजनीतिक दल की राष्ट्रीय कमान उत्राखंड के निर्भिक पत्रकार शिवप्रसाद सेमवाल ने संभाली है,जो वर्तमान में राजनीतिक दलों से लेकर ब्योरोक्रेसी की आंखों का कांटा बने हुए हैं। राष्ट्रवादी रीजन पार्टी के बैनर तले पार्जिटी से जुड़े समर्पित कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्राखंड के प्रत्येक जिले,शहर, गांव-गांव भ्रमण कर बेदाग छवि के लोगों को पार्टी से जोड़ने और पार्टी के एजेंडे को उत्तराखंड की जनता को बता रहे हैं।
शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत के नेतृत्व में कोटद्वार में सामाजिक, सैनिक पृष्ठभूमि और मातृशक्ति से सम्पर्क किया और राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी से जुड़ने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने बताया की राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की कोटद्वार में महानगर में संगठन का विस्तार एवं उत्तराखंड में पूर्व सरकारों द्वारा उत्राखंड में मचाई जा रही लूट खसोट पर लगाम लगाने के उद्देश्य से ऐसे बेदाग और निर्भीक साथियों की तलाश में हैं जो निडर होकर उत्राखंड की जनता को अपना अनुभव व समय दे सके।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पूर्व सैनिकों, मातृशक्ति, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई । इस मौके पर पार्टी के प्रदेश से संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय डोभाल, पूर्वसैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बीपी नौटियाल ,संगठन सहसचिव राजेंद्र गुसाईं ने सहयोग किया। अपने संबोधन में प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने बताया कि कोटद्वार महानगर कार्यकारिणी हर एक वार्ड में कार्यकर्ताओं को बनाने का कार्य करेगी।संजय डोभाल ने कहा कि प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में लगातार सत्तासीन पार्टी के लोग हमारी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं । बीपी नौटियाल ने बताया कि पार्टी पूर्व सैनिकों की समस्त समस्याओं को लेकर बहुत जल्दी ही सरकार के सम्मुख अपने प्रस्ताव पेश करेगी पूर्व सैनिकों की मांगों को पूर्ण न होने पर पार्टी मजबूरन आंदोलन के लिए भी तत्पर रहेगी।
राजेंद्र गुसाईं ने बताया कि प्रदेश के गांव गांव तक जाकर पार्टी विस्तार का कार्य किया जा रहा है एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर लगातार पार्टी कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोटद्वार में कार्यक्रम संयोजक महिला महानगर अध्यक्ष नीलम मलाशी की की मौजूदगी में दिनेश सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह रावत , अनुराधा नेगी, सुनीता नेगी, बीना रावत, सुनीता बिष्ट, धर्मपाल बिष्ट ,नंदा देवी ,रश्मि ध्यानी, देवेश्वरी देवी, मनोज नौडियाल, पुष्कर सिंह पवार,कमल बिष्ट ,आशुतोष बौठियाल,विपिन कुमार रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

