मेनू
News

कोटद्वार कोतवाली में लगा उपवा के सौजन्य से दीपावली मेला

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   कोटद्वार कोतवाली में लगा उपवा के सौजन्य से दीपावली मेला

  उपवा अध्यक्षा  अलकनंदा अशोक की पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को स्वावलंबी बनाने के लिए स्व-रोजगार की योजना के तहत विभिन्न रोजगार के प्रशिक्षण दिलाने गये थे। पुलिस कर्मियों के परिजनों द्वारा प्रशिक्षण लेकर पहली बार अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार एवं नोडल अधिकारी उपवा श्रीमती मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट व महिला  निरीक्षक सुमन लता के नेतृत्व में थाना कोटद्वार पर  दिनांक 2/11/21 से 4/11/21 तक दीपावली मेले का आयोजन किया गया मेले में गोबर के दिए, बत्ती,मोमबत्ती,लड़ियां एवं पहाड़ी उत्पाद जैसे राजमा,काले -सफेद भट, भांग के दाने,मिक्स दाल एवं पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद चावल के पापड़, साबूदाना पापड़ ,चावल कचरी ,उड़द और मूंग की बड़ी, मोमबत्ती ,अचार, मास्क, फिनायल, डिश वॉश ,क्लीनर आदि को बिक्री हेतु स्टाल  लगाये गये। इस दीपावली मेले के आयोजन को कोटद्वार में खूब सराहा जा रहा है। पहली बार हुए दीपावली मेले में स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने भी खूब खरीदारी की। उपवा के दीपावली मेले में लगे हस्तशिल्प को भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

 केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल किया सस्ता। पेट्रोल 5रु. सस्ता, डीजल में हुई 10रु.कमी। राज्यों से कहा वैट में कमी लाएं।
 
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड के केदारनाथ पहुंचेंगे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था। पीएम के दौरे से उत्राखंडियों समेत संतों में भारी उत्साह। सुबह 8 बजे केदारनाथ मंदिर में करेंगे पूजा।

यूपी ने पेट्रोल और डीजल में 12-12रु. की कमी, उत्तराखंड में पेट्रोल 2 रुपए सस्ता तो डीजल 7रु हुवा सस्ता। मप्र सरकार ने 4 प्रतिशत वैट में कमी की।

दीपावली में बिहार में जहरीली शराब ने मचाई तबाही, कई घरों के बुझे चिराग। 

मथुरा के फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान सुवा स्वाहा।

संबंधित खबरें