रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
उत्तराखंड की सरकारी खबरें
राजधानी दिल्ली/ देहरादून
ढोल, दमाऊं, रंणसिंघा युक्त प्रतिकृति की भेंट के साथ मुख्यमंत्री धामी की प्रधानमंत्री से मुलाकात
भांग के रेशे की शॉल बेडू के उत्पाद भी प्रधानमंत्री को भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के विकास में उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को स्थानीय भांग के रेशे की शॉल बेडू के उत्पाद तथा नंदादेवी राजजात की परम्परागत वाद्ययंत्रो ढोल, दमाऊं, रंणसिंघा युक्त प्रतिकृति* भी भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में सड़कों पर परिवहन के दबाव को एक अत्याधुनिक एवं ग्रीन मास रैपिड ट्रांजिट प्रणाली द्वारा कम करने और जनमानस को सुरक्षित यातायात की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत देहरादून मेट्रो नियो परियोजना प्रस्तावित की गई है। विस्तृत तकनीकी अध्ययन के उपरांत इस परियोजना की डी०पी०आर०, जिसमें दो कॉरिडोर्स (कुल लम्बाई 22.424 कि०मी०) तथा कुल लागत रू0 1852.74 करोड़ है, के प्रस्ताव पर भारत सरकार से अनुमोदन प्राप्त किये जाने के लिए आवासन एवं शहरी विकास कार्य मंत्रालय, भारत सरकार को प्रेषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी से परियोजना के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किए जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने ऑलवेदर रोड चारधाम सड़क परियोजना के लिया आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2023 के लिए केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि ( सी०आर०आई०एफ०) के कार्यों हेतु प्रदेश के जनप्रतिनिधियों से प्राप्त कुल 155 कार्यों के रू0 2550.15 करोड़ के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया था। मंत्रालय द्वारा रू० 250.00 करोड़ के कार्यों में सहमति प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री ने अवशेष कार्यों की स्वीकृति दिलाए जाने का प्रधानमंत्री से अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्षों से राज्य में पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होने से राज्य मार्गों में यातायात दवाब में बढ़ोत्तरी हुयी है। राज्य मार्गों को उच्चीकृत किया जाना नितांत आवश्यक है। इस सम्बन्ध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2016 में ही 06 मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में उच्चीकत किये जाने की सैद्धांतिक सहमति दी गयी है। इसके अतिरिक्त 189 किमी0 के काठगोदाम- भीमताल ध्यानाचुली-मोरनोला- खेतीखान लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग को पर्यटन / सैन्य आवागमन एवं आम जनमानस के लिए नितान्त उपयोगी होने के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किया जाना निवेदित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर टनकपुर से पिथौरागढ़ तक दो लेन मार्ग का निर्माण चारधाम परियोजना के अन्तर्गत निर्मित है। पिथौरागढ़ से लिपुलेख तक की सीमा मार्ग को बी0आर0ओ0 द्वारा विकसित कर दिया गया है।पिथौरागढ़-लिपुलेख मार्ग में स्थित गुंजी गांव से जौलिंगकांग तक के भाग को भी बी०आर०ओ० द्वारा निर्मित कर लिया गया है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग, जोशीमठ, लप्थल- बारहहोटी तक 02-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग का काम भी लगभग पूर्ण हो चुका है। भारत-चीन सीमा में वर्तमान में कोई ऐसा मार्ग नहीं है जो जनपद पिथौरागढ़ के जौलिंगकांग आई०टी०बी०पी० पोस्ट को जनपद चमोली के लप्थल से आई०टी०बी०पी० पोस्ट को सीधे संयोजित करता है। अतः सामरिक रूप से अतिमहत्वपूर्ण टनल मार्गों के निर्माण से उक्त दोनों सीमा पोस्ट की दूरी 404 कि०मी० कम होने के साथ-साथ पर्यटन एवं सीमा प्रबंधन की दृष्टि से भी उपयोगी होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसखण्ड में स्थित पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को दृष्टिगत रखते हुये प्रथम चरण में 16 मंदिरों के समग्र विकास का कार्य किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में पूर्व से निर्मित 1 लेन सड़क मार्गों को 02 लेन में परिवर्तित किये जाने की कार्यवाही गतिमान है। भूमि अधिग्रहण, वनभूमि हस्तांतरण आदि की कार्यवाही राज्य सरकार द्वारा अपने संसाधनों से की जा रही है। प्रथम चरण में निर्माण कार्य हेतु लगभग रू0 1000 करोड़ की आवश्यकता होगी। उक्त धनराशि भारत सरकार के किसी भी मंत्रालय (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, पर्यटन मंत्रालय एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) से राज्य सरकार को उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध है।
पौड़ी
जन औषधि केंद्र, जन सुविधा केंद्र, प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों पर फोकस
पेट्रोल डीलरशीप के लिए भी पैक्स को प्राथमिकता
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता कलैक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जन औषधि केंद्र, जन सुविधा केंद्र, प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियां (पैक्स) का कम्प्यूटराईजेशन, किसान समृद्धि केंद्र, खाद्यान्न भंडारण क्षमता में वृद्धि व अन्य के संबंध में चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कार्य प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिला सहायक निबंधक अधिकारी को सक्त चेतावनी दी है कि सहकारिता के अंतर्गत होने वाले कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि समूहों को अधिक से अधिक योजनाओं से लाभाविंत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जिला सहायक निबंधक अधिकारी को यह भी निर्देश दिये कि जहां जन औंषधीय केंद्र व सीएचसी केंद्र खोले जाने हैं वहां आवश्यक कार्यवाही करें।
जिला सहायक निबंधक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक कृषि सहकारी समिति स्तर पर विभिन्न प्रकार की कृषि अवसरंचनाएं जैसे गोदाम, कस्टम हायरिंग सेन्टर, प्रसंस्करण इकाइयां, उचित मूल्य दुकान इत्यादि का निर्माण किया जाएगा। इससे खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी, अनाज की होने वाली बर्बादी में कमी आएगी, किसानों को अपनी उपज के बेहतर मूल्य की प्राप्ति होगी एवं पैक्स स्तर पर ही कृषि संबंधी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा। साथ ही पेट्रोल डीलरशीप के लिए भी पैक्स को प्राथमिकता दी जाएगी एवं चिन्हित पैक्स पर जन औषधि केन्द्र भी खोले जाएंगे जिससे ग्रामीण एवं ब्लॉक स्तर पर सस्ती जेनरिक दवाइयां भी आम लोगों को उपलब्ध हो सकेगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डेय, जिला सहायक निबंधक अधिकारी पानसिंह राणा, सचिव महाप्रबंधक सहकारिता कोटद्वार सूर्य प्रकाश, अपर जिला सहकारी अधिकारी मदन मोहन अवस्थी, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, उप महाप्रबंधक सहकारिता चिराग बिष्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रूद्रपुर
रूद्रपुर में बलिदान दिवस के रूप में मनाया शहीद उधमसिंह का शहादत दिवस
रूद्रपुर 31 जुलाई, 2023- शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस को जनपद में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी कलैक्ट्रेट पूनम पन्त ने जिला कार्यालय परिसर में स्थापित शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति एवं चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात सभी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के साथ ही देश के वीर शहीदों की कुर्बानी, बलिदान को कभी भी भुला नहीं सकते, जिनकी कुर्बानी और त्याग के कारण हम सभी नागरिक स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। सभी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, युवाओं को शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए देश और समाज को मजबूत बनाने का काम करना होगा।
चम्पावत
जिला सुरक्षा सड़क समिति की बैठक प्रभारी जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम विगत 30 जून को संपन्न बैठक में विभागों को दिए गए निर्देशानुसार की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा सुरक्षा समिति की बैठक में जो भी निर्देश विभागों को दिए जाते हैं संबंधित अधिकारी तत्काल कार्यवाही कर यह सुनिश्चित करें कि उनका अनुपालन त्वरित हो, तथा की गई कार्यवाही से यथासमय अवगत भी कराया जाय, ताकि सूचना ऑनलाइन राष्ट्रीय पोर्टल में अपलोड की जा सके। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि *सड़क दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु जिले में प्रवर्तन की कार्यवाही बड़ाई जाय* इस हेतु पुलिस तथा परिवहन विभाग लगातार चैकिंग अभियान को तेज करें। साथ ही पुलिस,परिवहन व राजस्व विभाग संयुक्त रूप से प्रवर्तन की कार्यवाही कर वाहनों की चेकिंग कर चालानों की कार्यवाही करें। *ओवरलोडिंग व ओवर स्पीडिंग को पूर्णतया रोका जाए*। मानसून में विशेष सतर्कता बरती जाए, इस हेतु संघन अभियान चलाया जाए। नशे की हालत पर वाहन संचालन पर तत्काल लाइसेंस निरस्त की संस्तुति की जाए।
प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि *वाहन दुर्घटनाओं का एक कारण सड़क में मलवा, पत्थर का होना भी है ,इस हेतु सभी सड़क निर्माण सम्बंधित विभाग सड़क में पड़े मलवे व पत्थर को तत्काल हटाएं तथा सेफ्टी हेतु जो भी कार्य किए जाने हैं वह समय से करें*
बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जिले में मांह जून व जुलाई में परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन की कार्यवाही से अवगत कराया। उन्होंने अवगत कराया कि *गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष वर्तमान तक जिले में वाहन दुर्घटनाओं की संख्या में 75 फीसदी कम हुई है* तथा चालानों की संख्या बढ़ी है। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि *वाहन दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु प्रत्येक विद्यालय पर पुलिस,परिवहन विभाग शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जागरूकता अभियान चलाएँ*।
वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने पर तत्काल चालान किया जाए।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यातायात वी एस कुटियाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी नेहा चौधरी,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र वर्मा, सहायक अभियंता लोनिवि ई राय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

