मेनू
News

कोटद्वार विद्युत व्यवस्था के लिए 8 करोड़ का तोहफा

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार विद्युत व्यवस्था के लिए 8 करोड़ का तोहफा

कोटद्वार। उत्तराखंड की नई धामी सरकार में डा. हरक सिंह रावत को ऊर्जा मंत्रालय मिलने के बाद कोटद्वार विधानसभा को भी उपहार में विद्युत व्यवस्था के लिए 8 करोड़ रुपए का तोहफा मिला है। नए मंत्रिमंडल में ऊर्जा मंत्री का दायित्व मिलने के बाद कोटद्वार पहुंचे डा. रावत का कार्यकर्ताओं द्वारा खूब गर्मजोशी और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डा हरक सिंह रावत ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में आबादी के बीच से गुजर रही विद्युत लाइन को शिफ्ट करने सब स्टेशन की वोल्टेज क्षमता बढ़ाने सब स्टेशन शिफ्ट करने क्षतिग्रस्त पोलों को बदलनेए स्ट्रीट लाइन के लिए अतिरिक्त फेज खिंचने सहित विभिन्न कार्यों के लिए करीब 8 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि यूपीसीएल में कर्मचारियों का टोटा बना हुआ है। स्वीकृत ढांचे में भी चार हजार पद खाली हैं। जल्द यूपीसीएल के ढांचे का पुनर्गठन किया जाएगा। कर्मचारियों के पदों को बढ़ाने के साथ ही खाली पदों को भरा जाएगा। कहा कि जरूरत पड़ने पर पदों को उपनलए आउटसोर्स के जरिए भरा जाएगा। वर्तमान में 26 लाख बिजली उपभोक्ता है जब ऊर्जा निगम का ढांचा तैयार किया गया था उस समय करीब 8 लाख उपभोक्ता थे। इसलिए यूपीसीएल के ढांचे का पुनर्गठन किया जाना जरूरी है। ऊर्जा मंत्री डॉ रावत ने कहा कि कोटद्वार के विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत स्थापित सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए 40.10 लाख सब स्टेशन को शिफ्ट करने के लिए लिए 45 लाख एलटी लाइन के स्थान के एलटी एबी केबल स्थापित करने के लिए 250 लाख आर्मी कैंटीन से गूड्डू चैहान के घर तक 11 केवी लाइन जोकि आबादी क्षेत्र से होकर गुजर रही है को शिफ्ट करने के लिए 25.40 लाख कौड़िया चैराहे से सब्जी मंडी तक 33 केवी लाइन जोकि घनी आबादी क्षेत्र से होकर गुजर रही है को शिफ्ट करने के लिए 110.50 लाख नजीबाबाद चैक से राजकीय चिकित्सालय तक 11 केवी लाइन को शिफ्ट करने के लिए 20.50 लाख क्षतिगस्त पोल बदलने के लिए 27.95 लाखए लंबे स्पान में विद्युत पोल स्थापित करने के लिए 27.95 लाख स्ट्रीट लाइट के लिए अतिरिक्त फेज खिंचे जाने के लिए 96.50 लाखए घनी आबादी के क्षेत्र से गुजर रही 11केवी लाइन को शिफ्ट करने के लिए 80 लाख कालाबड़ए हरेंद्र नगर मेडिकल कॉलेज हल्दूखाता व आमपड़ाव में घनी आबादी के बीच से गुजर रही 33 केवी लाइन को शिफ्ट करने के लिए 45 लाखए 132 केवी सब स्टेशन जशोधरपुर से ग्राम सिम्बलचैड़ तक विभिन्न स्थानों में आबादी के बीच से गुजर रही 33 केवी लाइन को शिफ्ट करने के लिए 10 लाख फॉरेस्ट कॉलोनी कोटद्वार में 11 केवी फिडर निर्माण के लिए 15 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के कोटद्वार नगर निगम सहित आठ नगर निगमों में विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड किया जायेगा। इसके लिए जल्द ही प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे।इस मौके पर काबीना मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी सीपी नैथानी भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवनेश खरक्वाल विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता आरआर सिंह आदि मौजूद थे।

 बिना आरटीपीसीआर की  रिपोर्ट के कौड़िया बैरियर से पहाड जाने के लिए नो एंट्री

 कोटद्वार। कोटद्वार गढ़वाल के रास्ते अब पहाड जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को पहाड चढ़ना आसान नहीं होगा। जी हां, अगर आप पौड़ी जिले के पर्यटक स्थलों की ओर घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की हो सकती है। पौड़ी जिले के लैंसडाउन, खिर्सू, चरेक समेत अन्य स्थानों पर रिसॉर्ट बने हुए हैं। जहां बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की आवाजाही अधिक रहती है। आज पौड़ी गढ़वाल की कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने यूपी से सटे कौड़िया बैरियर पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कौड़िया बैरियर पर आज पर्यटकों की काफी भीड़ रही। इस दौरान बाहरी राज्य से आ रहे हैं पर्यटकों की कौड़िया बैरियर से पहले काफी लंबी कतार लगी रही। लेकिन बिना आरटी पीसीआर रिपोर्ट के किसी भी पर्यटक को जिले में प्रवेश नहीं दिया गया और उन्हें वापिस कर दिया गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार होने की वजह से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की भीड़ अधिक है लेकिन किसी भी पर्यटक को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना नहीं भेजा जा रहा है। जिस पर्यटक के पास आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट होगी वही पर्यटक जिले में प्रवेश कर पाएगा। इस दौरान पर्यटकों के वाहनों की लगी भीड़ को काबू करने में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

 पौड़ी जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 78 वादों का निस्तारण

जनपद के समस्त न्यायालयों (मुख्यालय पौडी, कोटद्वार श्रीनगर तथा लैन्सडौन) में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मा. उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 78 वादों का निस्तारण किया गया।

 सिविल जज(सी.डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के लिये जनपद पौड़ी गढ़वाल में कुल 09 राष्ट्रीय लोक अदालत पीठ गठित की गयी थी। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 393 वाद सन्दर्भित किये गये मुख्यालय पौड़ी हेतु गठित ई-लोक अदालत पीठ सं० 01 द्वारा 10 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 02 द्वारा 04 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 03 द्वारा 15 वादों का निस्तारण किया गया। जबकि बाह्य न्यायालय कोटद्वार हेतु गठित लोक अदालत पीठ सं० 1 द्वारा 17 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 2 द्वारा 12 वाद, लोक अदालत पीठ सं० 3 द्वारा 01 वाद लोक अदालत पीठ सं0 4 द्वारा 06 वाद एवं बाह्य न्यायालय श्रीनगर हेतु गठित लोक अदालत पीठ द्वारा 06 वाद तथा बाह्य न्यायालय लैन्सडाउन हेतु गठित लोक अदालत पीठ द्वारा 07 वादों का निस्तारण किया गया है। जनपद के समस्त न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 78 वादों का निस्तारण किया गया।

संबंधित खबरें