कोटद्वार में नशेड़ियों का आतंक, पेचकस से हमला

दिनों दिन बढ़ता जा रहा नशेड़ियों का आतंक
बुजुर्ग और सामान्य नागरिकों का जीवन खतरे में
गोविन्द नगर गुरूद्वारा के समीप शाम ढलते ही शराबियों, गांजा और स्मैकियों का हो जाता है कब्जा।
बाजार चौकी के समीप ही खुलेआम हो रहा अवैध नशे का कारोबार, पुलिस बीट मस्ती में

कोटद्वार। शुक्रवार को देर रात कुछ नशेड़ियों के झुंड ने बाजार चौकी से कुछ कदमों की दूरी पर नाती के जन्मदिन की पार्टी से वापस लौट रहे बुजुर्गों सहित एक युवक को मामूली विवाद पर पेचकस से गोद डाला। मामला कोटद्वार के व्यवसायियों के मौहल्ले गोविन्द नगर की है। जब अरुण ध्यानी अपने बच्चे के जन्मदिन की पार्टी के बाद अपने ससुर चचेरे ससुर को छोड़ने जा रहे थे तो मौहल्ले में परांठे की ठेली लगाने वाले अमित से अभद्र भाषा को लेकर मामूली विवाद हो गया। इसी बीच अमित ने मौहल्ले के अपने साथियों को बुलाकर अमित पर पेचकस से हमला कर दिया जिससे अमित बुरी तरह घायल हो गया।बड़ी मुश्किल से अमित अपनी जान छुड़ाकर भागने में कामयाब सुवा। उसके बाद अमित के परिजनों ने पुलिस में घटना की तहरीर दी। अमित का ईलाज बेस हास्पीटल कोटद्वार में चल रहा है और खतरे से बाहर है।
बर्चस्व की लड़ाई में पत्रकार भिड़े
एक ने दूसरे को बुरी तरह धुना
मामला पहुंचा थाने, पुलिस असमंजस में
पिटने वाला पत्रकार सप्ताह पूर्व भी पिट चुका
कोटद्वार में पत्रकारों के बर्चस्व की लड़ाई हुई सार्वजनिक।
कोटद्वार के बुद्धिजीवियों से लेकर आमजनता हैरान! जनता और पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाले क्यों भिड़ रहे आपस में ?