मेनू
News

उत्तराखंड की दो बडी धमाकेदार खबर

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

         उत्तराखंड की दो बडी धमाकेदार खबर 

  मुख्यमंत्री की परीक्षा तिथि घोषित, क्या मेरिट में स्थान बनाएंगे…?

 उत्तराखंड सरकार की ओर से आ रही दो बडी धमाकेदार खबरों में पहली खबर चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री धामी और भाजपा के लिए जहां परीक्षा की तैयारियां शुरू करने के लिए है वहीं विपक्षियों के लिए अखाड़े में उतरने के लिए खूब जमकर कसरत कर अखाड़े के मैदान में उतरने लायक बनने का है। चुनाव आयोग द्वारा 30 मई को मतदान और 3 जून परिणाम घोषित करने का फरमान जारी कर दिया है। अब देखना यह है अखाड़े वाले धोबी पाट लगाते हैं या फिर परीक्षा देने वाले मेरिट में स्थान बनाने में कामयाब होते हैं।

  पंचायत राज हुवा मजबूत, जिला पंचायत अध्यक्ष को मिली जिला स्तर की कैबिनेट पावर

  उत्तराखंड सरकार की सोमवार की दूसरी सबसे बड़ी धमाकेदार खबर उत्तराखंड सरकार के पंचायतराज मंत्रालय की ओर से जारी हुई है। भाजपा के उत्तराखंड सरकार धामी कैबिनेट ने अधिकारियों के पंख काटते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष को भी कैबिनेट मंत्रियों की तरह जिले के उच्चाधिकारियों जिसमें अपर अधिकारी, पुलिस  और सीडीओ सहित अन्य जिले के उच्चाधिकारियों की सीआर लिखने का अधिकार दे दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष को इस अधिकार मिलने से जहां जिला पंचायत के कार्यों में कुछ हद तक पारदर्शिता आएगी वहीं जिले के पंचायत अध्यक्ष का वजूद मजबूत होकर लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई को को भी मजबूत बनाते हुए लोकतंत्र की परम्परा को ताकत देगा। सूबे पर्यटन और पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज की राजनीति की सोच की जिसके लिए वे लम्बे समय से प्रयास कर रहे थे को भाजपा की धामी कैबिनेट ने मुहर लगाकर विपक्षियों को भी अवश्य मुरीद बना लिया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें