मेनू
News

राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से उत्तराखंड के दो गुरूजी सम्मानित

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से उत्तराखंड के दो गुरूजी सम्मानित 

लोक संवाद टुडे: आदर्श शिक्षक समाज ही नहीं देश की उन्नति,प्रतिष्ठा और भविष्य की आधारशिला का आईना होता है। शिक्षक के द्वारा जहां व्यक्ति के भविष्य को बनाया जाता है वहीं सभ्य समाज की नींव भी रखी जाती है । शिक्षक ही वह सुधार लाने वाला व्यक्ति होता है,जो किसी भी देश के समाज के लिए विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। प्राचीन भारतीय मान्यताओं के अनुसार शिक्षक का स्थान भगवान से भी ऊँचा माना जाता है क्योंकि शिक्षक ही हमें सही या गलत के मार्ग का चयन करना सिखाता है।इस बात को कुछ ऐसे प्रदर्शित किया गया है-गुरु:ब्रह्मा गुरुर् विष्णु: गुरु: देवो महेश्वर: गुरु:साक्षात् परम् ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:। कबीर कहते हैं गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पांय बलिहारि गुरु आपनो गोविंद दियो बताय। शिक्षक आम तौर से समाज को बुराई से तो बचाने का मार्ग दिखाता है वहीं देश के सभ्य समाज की बुनियाद, भविष्य के लिए नई ऊर्जा वान पीढ़ी को भी तैयार करता है।  इसलिए हम यह कह सकते है कि शिक्षक अपने शिष्य का ही नहीं वरन समाज और देश का सच्चा पथ प्रदर्शक है।

   शिक्षक दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए इस बार देवभूमि के दो शिक्षकों का चयन शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। जिन्हें महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। ये पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार होगा । गर्व की बात ये है कि इस बार राज्य के दो शिक्षकों को इसके लिए चयनित किया गया है। जिनमें प्रदीप नेगी और कौस्तुभ जोशी का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है।

  2022 के राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले हरिद्वार के प्रदीप नेगी और कुमाऊं से कौस्तुभ जोशी का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। इन दो शिक्षकों को 5 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने के लिए शिक्षकों को प्रतिवर्ष राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा शिक्षक दिवस के दिन प्रदान किया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष 2022 में भी इस पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन किया गया है। गर्व की बात यह है कि इस बार इस सूची में उत्तराखण्ड के शिक्षकों का नाम भी शामिल है । चयनित हुए शिक्षकों को लोक संवाद टुडे न्यूज़ की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें