रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
शराब मुक्त कोटद्वार और अवैध शराब के खिलाफ स्थानीय पत्रकार परविन थापा की गली गली,मौहल्ले मौहल्ले शराब,स्मैक छोडो अभियान
शराब मुक्त कोटद्वार और अवैध शराब के खिलाफ स्थानीय पत्रकार परविन थापा की गली गली,मौहल्ले मौहल्ले शराब,स्मैक छोडो अभियान की मुहिम आगे बढाते हुए राजनीति के साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रुप मे बढ चढकर भागीदारी करने वाली कांगरेस नेत्री रंजना रावत ने आगे की कमान संभालते आज झूला बस्ती स्टेडियम चौराहे पर कच्ची शराब माफिया,स्मैक व अवैध शराब के विरोध मे अपने सहयोगियों,स्थानीय महिलाओं और युवाओं के साथ मिलकर एस पी पौडी,स्थानीय पुलिस प्रशासन,व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा चेतावनी देते हुए कहा कि वे अगर अवैध शराब,स्मैक और कच्ची शराब पर शीघृ लगाम नही लगाएगे तो वे अपने इस धरने प्रदर्शन को वृहद करते हुए आन्दोलन को मजबूर होंगे। इसी दौराश स्थानीय महिलाओं,युवाओं ने खुलेआम कोटद्वार पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण मे अवैध शराब,स्मैक और कच्ची शराब बिकवाई जा रही है। यही नही सथानीय लोगों ने पुलिस पर जिस्म फरोसी करवाने का आरोप भी मढा है।
