मेनू
News

सेना के जवान सहित तीन स्मैक बिक्रेता गिरफ्तार

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 स्कूटी सवार ने  मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

कोटद्वार। कोटद्वार के नगर निगम क्षेत्र के किशनपुरी इलाके में पैदल चल रहे दो युवकों को स्कूटी सवार युवक ने टक्कर मार दी। जिसमे मोके पर ही एक युवक की मौत हो गयी। अन्य युवक व स्कूटी चालक भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो द्वारा तीनो को राजकीय बेस हॉस्पिटल पहुचाया गया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के दौरान दोनों घायलों को हायर सेंटर कर दिया गया। साथ ही मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।कोतवाली निरिक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सिगड्डी निवासी दो युवक राहुल पुत्र कुंदन सिंह मेहरा (26) व मनोज पुत्र शेर सिंह मेहरा (30) पैदल गांव में घूम रहे थे। इन दोनों को योगेश समरजीत सिंह (27) स्कूटी सवार द्वारा टक्कर मारी गयी है जिसमे एक मनोज मेहरा की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। अभी मृतक व घायल युवक के परिजनों ने  तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।

अवैध स्मैक के साथ सेना का जवान गिरफ्तार

कोटद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौडी गढ़वाल, कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त शिवम गुसांई को हेंरिटेज स्कूल के पास से 4.50 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी बाजार कीमत लगभग 45 हजार रूपए आंकी गई है, के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह कोटद्वार क्षेत्र का मूल निवासी है और उक्त स्मैक को बरेली (उ0प्र0) से लेकर कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत स्कूल/कॉलेजो में बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने हेतु लाया था। जिस संबन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।  पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूक कार्यक्रम व कांउन्सलिंग की जा रही है।  ताकि नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लग सके। जनपद पुलिस द्वारा विगत दो माह में एनडीपीएस के अन्तर्गत 25 अभियोग, 25 व्यक्तियों के विरूद्ध पंजीकृत कर कुल अनुमानित कीमत रू0 – 12,77,500/-(बारह लाख, सत्ततर हजार, पांच सौ रूपये) अवैध मादक पदार्थो (चरस, गांजा, स्मैक) बरामदगी की गयी।  अभियुक्त का नाम पताः-शिवम गुसांई पुत्र स्व0 भारत सिंह गुंसाई निवासी ग्रास्टनगंज चक्की के पास कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र- 25 वर्ष।

 अवैध स्मैक के साथ बीईएल रोड कोटद्वार से भी दो नशा तस्कर गिरफ्तार
कोटद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौडी गढ़वाल, कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान हेतु आदेशित किया है, अपर पुलिस अधीक्षक, महोदया, कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी,पुलिस के दिशा निर्देशों में पुलिस को कौडिया बीईएल रोड पर चैकिंग  के दौरान दो अभियुक्त (1) रोहित  (2) रोहित कोहली को बी.एल. रोकड़ के पास 23 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार मे NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।                                                            अभियुक्तों का नाम पताः- रोहित पुत्र हीरा बल्लभ निवासी मानपुर थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
रोहित कोहली पुत्र रमेशचंद्र निवासी लालपुर, थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।

संबंधित खबरें