मेनू
News

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में तान्या सिंह और युवाक्षी विग ने किया टॉप, पाएं 500 में से 500 अंक

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में  तान्या सिंह और युवाक्षी विग ने किया टॉप, पाएं 500 में से 500 अंक


कोटद्वार के नवयुग पब्लिक स्कूल के मोहित भंडारी ने 94 प्रतिशत के साथ बने स्कूल टापर 

 सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th Result) घोषित कर दिए गए है। सीबीएसई में इस बार लड़कियों का दबदबा है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की तान्या सिंह ने परफेक्ट 500 अंक हासिल कर टॉप स्थान हासिल किया है। डीपीएस में पढ़ी तान्या सिंह ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं. ऐसे में देखा जाए तो उन्होंने परीक्षा में 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उनकी कामयाबी से जश्न का माहौल है। हर कोई उनकी उपलब्धि पर बधाई दे रहा है।


नवयुग पब्लिक स्कूल, कोटद्वार के सीबीएसई 12वीं में सफलता अर्जित करने वाले विद्यार्थी

 वहीं कोटद्वार में भी सीबीएसई बोर्ड के विभिन्न स्कूलों के छात्रों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। अधिकांश स्कूलों के विद्यार्थियों ने अच्छी खासी उपलब्धियां हासिल की। कोटद्वार के नवयुग पब्लिक स्कूल के छात्र मोहित भंडारी ने 94% अंकों के साथ विद्यालय टाप किया। करण नेगी ने 91% अंकों के साथ दूसर स्थान प्राप्त किया तो प्रिया ने 88% से ज्यादा अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्रों के अभिभावक सहित विद्यालय प्रबंधन में काफी खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम नेगी ने बताया कि उनके विद्यालय का परीक्षा परिणाम 90% रहा है जो छात्रों और अध्यापकों की मेहनत को बताता है। विद्यालय प्रबंधन प्रत्येक सफल छात्रों की उपलब्धियों पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित करता है और भविष्य में योग्य बनने का आशीर्वाद देता है। 

मांस विक्रेताओं को लाइसेंस न बनाने पर वसूला ₹ 45000 का जुर्माना


  पौड़ी जिले में अवैध मां विक्रेताओं की बाड़ आई हुई है। ये मांस विक्रेता को ताक पर रखकर थोडे से लालच के लिए बीमार, कमजोर,पशु पक्षियों ( चिकन/मटन ) बेच रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीनगर द्वारा कुछ माह पूर्व त्रिपालीसैंण के विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकन विक्रेता के पास लाइसेंस न होने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के अंतर्गत संबंधित चिकन विक्रेता के खिलाफ उल्लघंन करने पर धारा 55, 56 व 58 के अंतर्गत चालानी रिपोर्ट 12 अप्रैल, 2022 को न्यायालय अभिर्णायक में वाद दायर किया। जिसमें न्यायालय अभिर्णायक अधिकारी/अपर जिलाधिकारी द्वारा नोटिस निर्गत किया गया। जिसमें विपक्षी द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की सुसगंत धाराओं का उल्लघंन करने के संबंध में अपना जवाबदावा दिनांक 9 जून, 2022 को दाखिल किया गया। न्यायालय अभिर्णायक अधिकारी ने अवैध रूप से मांस बेचने पर न्यायिक प्रक्रिया के उपरांत दिनेश सिंह पुत्र इन्द्र सिंह पर 15 हजार तथा इन्द्र सिंह पुत्र मगसीरू सिंह पर 30 हजार के अर्थदण्ड से आरोपति किया गया है। न्यायालय अभिर्णायक अधिकारी ने संबंधितों को 15 दिन के भीतर धनराशि जमा करने के निर्देश दिये।


   नकली मिल्ककेक बेचने पर लगा ₹ 45000 का जुर्माना


   वहीं अभिहित अधिकारी पौड़ी द्वारा 03 माह पूर्व देवप्रयाग मार्ग स्थित खांडयूसैंण में बलवीर सिंह पुत्र राजपाल सिंह की दुकान का निरीक्षण किया गया। उन्होंने केक मिल्क का सैंपल जांच के लिए भेजा तथा जांच के दौरान सैंपल फैल पाया गया। उन्होंने उक्त स्वामी के विरूद्व 13 अप्रैल, 2022 को न्यायालय अभिर्णायक कार्यालय में धारा 26, 27 व 51 के अंतर्गत वाद दायर किया। जिसमें न्यायालय अभिर्णायक अधिकारी द्वारा विपक्षी के विरूद्व नोटिस निर्गत किया गया। विपक्षी द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की सुसंगत धाराओं का उल्लघंन करने के संबंध में अपना जवाबदावा 09 जून, 2022 को दाखिल किया। वाद की कार्यवाही के उपरांत न्यायालय अभिर्णायक अधिकारी द्वारा उल्लघंन करने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरूद्व 45 हजार का अर्थदण्ड से आरोपित कर निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करें तथा 15 दिवस के अंदर लगाया गया अर्थदण्ड की धनराशि जमा करना सुनिश्चित करें।

संबंधित खबरें