खबर कोटद्वार आस-पास की।
कोटद्वार/पौड़ी जिला कांग्रेस को बड़ा झटका। युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता और कांग्रेस के जिला सचिव हरेन्द पुंडीर का कांग्रेस अध्यक्ष की कार्यशैली और जातिवादी राजनीति करने के आरोप तथा कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर दिया इस्तीफा।
कोटद्वार कांग्रेस के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के अनुसार पौड़ी जिले और कोटद्वार में कांग्रेस का जमीनी ढांचा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। पूर्व मंत्री पर निशाना साधते हुए समर्पित कांग्रेसियों के अनुसार महिला कांग्रेस में तो एक साल में तीन तीन जिला अध्यक्ष बदल दिए लेकिन मुख्य कांग्रेस यानि पुरुष कांग्रेस में सात-सात साल से बूढ़े कंधे पर कांग्रेस जैसी विशालकाय बैलगाड़ी खींची जा रही है।
भाजपा जिला युवा मोर्चा द्वारा अपने जोशीले युवा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के जन्मदिन पर निर्जन, कुष्ठ रोगी परिवार,और कूड़ा-करकट बीतने वाली बस्तियों में जाकर युवा प्रदेश अध्यक्ष के लिए दुवाएं और आशीर्वाद बटोरा।
उत्तराखंड राज्य निर्माण सैनानी मोर्चा द्वारा मंगलवार को तहसील में धरना प्रदर्शन कर राज्य निर्माण में योगदान देने वाले सैनानियों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने की मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।




