मेनू
News

सनेह मल्ली वार्ड नंबर 3 में खनन भंडारण शुरू करने का प्रयास , मातृशक्ति ने खदेड़ा

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 सनेह मल्ली वार्ड नंबर 3 में खनन भंडारण शुरू करने का प्रयास 

मातृशक्ति ने खदेड़ा भंडारण करने वालों को 

मातृशक्ति का रौद्ररुप देख जेसीबी,डंपर और ट्रैक्टर के साथ वापस लौटने पर विवश भंडारण करने वाले

कोटद्वार में खनन माफिया शासन प्रशासन पर इतने ज्यादा हावी हो चुके हैं कि उन्हें अब किसी का भी भय नहीं रहा। इसका एक उदाहरण मंगलवार को तब देखने को मिला जब वार्ड नंबर 3 के सनेह मल्ली में खनन माफियाओं द्वारा कई जेसीबी मशीनों के साथ खनन भंडारण शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय महिलाओं ने भी  खनन भंडारण करने वालों को वहां से खदेड़कर ही दम लिया। महिलाओं का कहना है कि शासन प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों की बैठक में खनन भंडारण के पट्टे स्वामी हरीश खर्कवाल ने पूर्व में महिलाओं और पूर्व सैनिक संगठन के सामने अपनी भूमि पर भंडारण न करने की बात कही थी। वही वन मंत्री ने भी उप जिलाधिकारी से वार्ड नंबर 3 में भंडारण बंद करने को कहा था। साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा खनन भंडारण को लेकर जिलाधिकारी पौडी से भी अनुरोध किया था जिसमें उनके द्वारा भी आश्वासन दिया गया था, परंतु उसके बावजूद कुछ खनन भंडारण के मालिकों द्वारा पुनः मंगलवार को भंडारण करने का प्रयास किया जिसमें खनन भंडारण करने वाले स्वामियों द्वारा कुछ आपराधिक तत्व के लोगों को भी शामिल किया था जिनके द्वारा स्थानीय लोगों को डराने धमकाने का काम भी किया। परंतु स्थानीय महिलाएं भी खनन भंडारण के खिलाफ जमकर डटी रही। जब तक भंडारण करने वाले वहां से वापस नहीं गए तब तक वे वहां से नहीं हटी। मातृशक्ति की एकता का सनेह मल्ली में अनोखा उदाहरण देखने को मिला।खनन भंडारण का विरोध करने वाली मातृशक्ति रानी देवी, ममता देवी, सुशीला देवी, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, अंशु देवी, हेमा देवी,राखी देवी,रेनु देवी, मालती देवी, सुनिता देवी ने खनन भंडारण करने वालों के खिलाफ मोर्चा संभाला।

भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक – नेगी

कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित सम्मेलन में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ 20 यूथ की नीति के तहत रणनीति बनायी गयी।

कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नैनीडांडा पहुंचे प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल को घोर निराशाजक बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसी भी विधानसभा में विकास का एक भी कार्य नहीं किया है, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अभी भी स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर भटकने के मजबूर है। उन्होंने जीरोटॉलरेंश की जुमलेबाज भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि अब प्रदेश सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होने कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने की अपील की है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदौलत एक बार फिर से कांग्रेस सरकार सत्ता में वापिस आयेगी तथा भाजपा सरकार के द्वारा लिये गये जनविरोधी फैसलों को तत्काल प्रभाव से पलट देगी, जिससे आम लोगों का फायदा हो सके। पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि कांग्रेस उत्तराखंड के तमाम विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ पर 20 यूथ की नीति पर काम करेगी। इससे पहले नैनीडांडा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी कवीन्द्र इष्टवाल, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र भंडारी, जगमोहन सिंह नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा0 चंद्रमोहन खर्कवाल, रिखणीखाल ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रमोद रावत, नैनीडांडा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल, मधु बिष्ट, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रंजना रावत, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, हिल डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत समेत अनेक नेताओं ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जंग बहादुर सिंह नेगी नेगी ने की। इस मौके पर ब्लॉक सभागार से नैनीडांडा बाजार तक कांग्रेस कार्यकर्ता ने रैली भी निकाली।

भारत विकास परिषद ने आपदा मे मारे गए मृतको के लिए दुःख व्यक्त किया



 

कोटद्वार।भारत विकास परिषद् कोटद्वार की एक बैठक मे चमोली जिले के जोशीमठ- तपोवन की ॠषिगंगा घाटी मे अचानक आयी आपदा और उससे मची तबाही व जानमाल के हुये नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया गया ।अध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल की अध्यक्षता मे सम्पन्न  हुयी बैठक मे वक्ताओ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बाढ़ मे मारे गए मृतको के प्रति संवेदना प्रकट की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया । पीड़ित परिवारो को शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा लापता हुए व्यक्तिओ के कुशल पूर्वक  मिलने की ईश्वर से प्रार्थना की गई ।बैठक मे अध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल,  सचिव श्याम सुंदर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, कैलाश चन्द्र अग्रवाल,  टी आर पांथरी,  राजदीप माहेश्वरी,  राजेंद्र जखमोला,  सेवक राम मानुजा, बी एम जखमोला,विष्णु अग्रवाल,सुभाष नैथानी,द्वारका प्रसाद अग्रवाल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

कोटद्वार। पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति द्वारा तहसील में पहुंचकर राज्य पेंशनधारकों की गोल्डन कार्ड के माध्यम से चिकित्सा लाभ के नाम पर कटौती एवं उसमें निहित विसंगतियों के सम्बन्ध मैं उप जिलाधिकारी के माध्यम से  कई बिंदुओ को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि राजकीय सेवा में सेवारत अथवा पेंशन धारकों तथा पारिवारिक पेंशन धारकों का एसजीएचएस के अंतर्गत उपचार की सुविधा आवश्यक रूप से उपलब्ध कराई जा रही है तथा प्रतिमाह वेतन वर्ग के आधार पर कटौती की जा रही है इस व्यवस्था में उल्लेखनीय है कि सेवारत एवं पेंशन धारक को तथा पारिवारिक पेंशन धारकों से समान रूप से कटौती की जा रही है।

इस व्यवस्था में उल्लेखनीय यहा है कि  वेतन का आधा पारिवारिक पेंशन धारकों से भी कम हो रही है और उनके माता-पिता बच्चे कम से कम होते हैं ।

यह कटौती प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध है क्योंकि सेवारत लाभार्थी पेंशन धारकों की अपेक्षा ज्यादा युवा होते हैं और उनके आश्रित माता-पिता पत्नी व बच्चे कम से कम 6 सदस्य इस योजना में अच्छे होते हैं जबकि पेंशन धारक मात्र पति-पत्नी अर्थात 2 सदस्य और पारिवारिक पेंशन धारक मात्र 1 सदस्य आदित्य होता है इस योजना का सफेद दुखद पहलू यह है कि कई द्वारा अभी तक इस योजना का गोल्डन कार्ड के विषय में ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होने के कारण बिल्कुल है उसके भी हो चुकी है ऐसा प्रतीत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें