मेनू
News

मानव तस्करी को लेकर पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 मानव तस्करी को लेकर कोटद्वार पुलिस द्वारा चलाया जागरूकता अभियान

कोटद्वार। उत्तराखंड में मानव तस्करों और तस्करी बढ़ती घटनाओं को रोकने को लेकर उत्तराखंड पुलिस द्वारा जनजागरुकता अभियान शुरू किया गया है। जनजागरुकता अभियान के तहत पुलिस द्वारा अपने अपने थाना अन्तर्गत क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 37  पश्चिमी झंडी चौड़ में पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मानव तस्करी यूनिट कोटद्वार द्वारा पुलिस उप निरीक्षक रणबीर चंद्र लिंगवाल ने मानव तस्करी के संबंध में बाल मजदूरी के संबंध में भिक्षावृत्ति के संबंध में वेश्यावृति के संबंध में साइबर क्राइम के संबंध में विस्तार से महिलाओं व वार्ड के लोगों को मानव तस्करी से समाज में पढ़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी।  वर्तमान परिवेश में जिस तरह से क्राइम बढ़ रहा है उससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना बहुत जरूरी है तथा अपने बच्चों का  विशेषकर ध्यान रखें यदि बच्चे कहीं जाते हैं तो उसकी जानकारी माता पिता को होनी जरूरी है। साइबर क्राइम के जिस तरह से मामले बढ़ रहे हैं आपने कोई भी गुप्त जानकारी चाहे बैंक हो चाहे आधार कार्ड से संबंधित कोई दस्तावेज हो किसी को अनावश्यक न बताएं।  साथ ही महिलाओं से अपील की कि जो भी बाहरी व्यक्ति चाहे वह फेरी में कोई भी सामान बेचने आता है उसको अपने घर में आने से पहले उसका सत्यापन जांच जरूर करें कि उस व्यक्ति ने थाना में या पुलिस चौकी में अपना सत्यापन कराया कि नहीं।  क्योंकि वर्तमान में यदि कोई फेरीवाला बाहरी व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्रों में आता है तो उसका सत्यापन होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह ने कहा बहुत से हमारी ग्रामीण क्षेत्र की  महिलाएं उनके बहकावे में आकर गलत काम कर देते हैं जिसके बारे में उन्हें कुछ भी अंदाजा नहीं रहता वर्तमान में बच्चों के लापता होने या अन्य राज्य में भाग जाने की कई घटनाएं हो रही है उस घटना में कहीं ना कहीं हम भी जिम्मेदार हैं क्योंकि हम ग्रामीण क्षेत्र के लोग जल्दी इन बाहरी लोगों के बहकावे में आ जाते हैं ना ही हम उसके सत्यापन के बारे में पूछते हैं इसलिए पार्षद ने महिलाओं से अपील की जो बाहरी व्यक्ति फेरी वाले आते हैं उनका सत्यापन के बारे में पूरी जानकारी लें यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी थाना या पार्षद को सूचित करें इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह वार्ड नंबर 37 कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार वार्ड नंबर 37 के बीट प्रभारी कॉन्स्टेबल दिनेश आदित्य कांस्टेबल अरविंद कुमार महिला कांस्टेबल विद्या मेहता नामित पार्षद परशुराम महिला मंगल दल की अध्यक्षा रामेश्वरी देवी पूर्व प्रधान पुष्पा देवी शाह हरि सिंह रावत राजेंद्र सिंह चौहान सरला रावत विमला देवी अशोक कुमार पिंकी देवी सुनीता देवी देवेश्वरी देवी सुनीता देवी वीरेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में महिला मंगल दल की महिलाओं ने इस गोष्ठी में भाग लिया।

हरेला पर्व पर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का संकल्प लिया

कोटद्वार। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर राज्य में जगह जगह राज्य को समृद्ध बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक दलों,व सरकारी विभागों द्वारा भी राज्य भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। आदमी पार्टी की चौबट्टाखाल विधानसभा अध्यक्ष अनीता रावत ने भी हरेला पर्व के अवसर पर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का संकल्प लेते हुए सतपुली सहित एकेश्वर ब्लॉक के ग्रामों में गांव की मातृशक्ति को स्वरोजगार से जोड़ते हुए बद्री गाय के गोबर से  दिए बनाने का प्रशिक्षण दिया गया और साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु अब गांव-गांव जाकर ज्यादा से ज्यादा उन्हे सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रशिक्षण में  नीलम सिंह ‘नीलकंठ’ दीदी के सहयोग से गोबर के दिए सिखाने में पूर्ण सहयोग रहा। आम आदमी पार्टी  के कार्र्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में तन-मन-धन से सहयोग किया। इस अवसर पर दिगपाल सिंह नेगी, संतोष कुकरेती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें