मेनू
News

अतिक्रमण के नाम पर नगरनिगम कर्मचारियों की मां-बेटी की पिटाई

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 अतिक्रमण के नाम पर नगरनिगम कर्मचारियों की मां-बेटी की पिटाई

वृद्धा से नगर निगम महिला सफाई कर्मचारियों द्वारा मारपीट मामला पहुंचा कोतवाली, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर 

कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत  वार्ड 16 में अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम सहायक नगर आयुक्त एवं महिला सफाई कर्मचारियों द्वारा  नगर निगम के वार्ड 16 में रैंप हटाने गई  टीम द्वारा वार्ड 16 में वृद्धा व उसकी बेटी के साथ के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। वृद्धा के परिजनों द्वारा कोतवाली में पहुंचकर नगर के वार्ड 16 में महिला सफाई कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दी गयी। वृद्धा द्वारा बताया गया नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा रैम्प हटाने को लेकर एक पक्षीय पक्षपात किया गया। जब वृद्धा द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर विरोध किया गया नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारियों द्वारा वृद्धा के साथ मारपीट की गयी जिसमें उसकी बेटी घायल हो गयी। देर रात वृद्धा की बेटी द्वारा मेडिकल किया गया। वृद्धा ने बताया हम नगर निगम द्वारा रैम्प हटाने का विरोध नहीं कर रहे हैं रैम्प सबके टूटने चहिए और नगर निगम द्वारा हमें रैम्प हटाने को लेकर नोटिस नहीं दिया गया।

 वहीं नगरनिगम सहायक आयुक्त द्वारा भी थाने में सरकारी काम में बाधा डालने के खिलाफ स्थानीय कालौनी वासियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

बाईट –  पीड़ित वृद्धा 

बाईट -पार्षद वार्ड नम्बर 16,  रजनी रावत 

संबंधित खबरें