55 लाख से बनी खाम गार्डन कोटद्वार की सुरक्षा दीवार का लोकार्पण
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा खाम गार्डन कोटद्वार की चार दिवारी का हुआ लोकार्पण
खाम गार्डन में मौजूद लीची के शतायु वृक्ष का किया अवलोकन
राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा कोटद्वार के गास्टन गंज स्थित राजकीय उद्यान खाम गार्डन में 55 लाख की लागत से निर्मित चार दिवारी का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण द्वारा किया गया । विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इस मौके पर राजकीय उद्यान खाम गार्डन में वृक्षारोपण किया व खाम गार्डन में लीची के शतायु मातृ वृक्ष वर्ष जो 1906 में रोपित किया गया था का अवलोकन किया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा की राजकीय उद्यान गार्डन को जनता से जोड़ा जाना चाहिए इससे लोगों को प्राकृतिक सुंदरता का आनंद मिलेगा और वे अपने आस-पास के पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनेंगे।
उन्होंने कहा की उद्यान विभाग हर वार्ड में कार्यक्रम करवाए और लोगो को उद्यानिकी और साग सब्जी की जैविक कृषि के लिए प्रेरित करे। डीएचओ प्रभाकर सिंह द्वारा ग्रामीणों को जैविक खेती गुण बताते हुए कहा की इससे उत्पादित खाद्य और फल निर्जीव खेती के मुकाबले ज्यादा स्वादिष्ट और पोषणयुक्त होते हैं। साथ ही कृषकों व उद्यान पतियों के लिए जिले में सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने के लिए विभाग में विस्तृत जानकारी लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उद्यान विशेषज्ञ कोटद्वार प्रभाकर सिंह, सुधीर कुमार पांडे एसडीएम मनजीत सिंह,संजीव कुमार,दिनेश कुमार,अभिनव दीक्षित, सुनिल नवानी, पंकज भाटिया,दीपक, हरेन्द्र बिष्ट,सुरेंद्र आर्य,सौरभ नौडियाल,कमल नेगी उपस्थित रहें।
