महाविद्यालय कोटद्वार गढ़वाल में दो दिवसीय इंडोर खेल प्रतियोगिताएं का सम्पन्न
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार गढ़वाल के दो दिवसीय इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का रविवार को समापन हो गया | समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय चौबटाखाल प्रो.डी.एस.नेगी थे | प्रो.डी.एस.नेगी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोटद्वार महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का सौभाग्य है कि प्राचार्य प्रो० जानकी पंवार के कार्यकाल में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन कोर्ट खेलने को मिल रहा है और एक खिलाडी को अच्छे संसाधन तथा खेल सामग्री मिलती है तो उसका प्रदर्शन तथा क्षमता और निखरती है | इसके अलावा उन्होंने क्रीडा प्रभारी डॉ.संजीव कुमार,प्राध्यापक डॉ.हीरा सिंह को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा भी खिलाडियों के विकास के लिए अच्छा काम किया जा रहा है| प्रभारी प्राचार्य प्रो.सीमा चौधरी ने सभी प्रतियोगिताओं में विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें वार्षिक पुरस्कार समारोह में पुरस्कृत किया जायगा साथ ही अन्य प्रतिभागियों के लिए उन्होंने कहा कि आज अगर हताशा हाथ लगी है तो अपनी कम्रियों पर और मेहनत्त करें अगली बार जीत निश्चित होगी । प्राचार्य नेगी ने कहा की प्रो.जानकी पंवार मैडम के दिशा निर्देशन में छात्र छात्राओं के विकास के लिए सदेव तत्पर रहना ही महाविद्यालय का ध्येय है इसलिए शिक्षण के साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से भी उन्हें जोड़ा जाता है।
क्रीडा प्रभारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि इनडोर गेम्स वैसे तो 01 व 03 अप्रैल को होने थे लेकिन प्रतिभागियों की अधिक संख्या के कारण प्राचार्य मैडम के आदेशानुसार प्रतियोगिता 02 अप्रैल को भी संचालित की गयी| प्रतियोगिता में शतरंज के पुरुष वर्ग में वैभव बिष्ट B.Sc.- I, विजेता और रिषभ सिंह M.sc-I उपविजेता रहे,महिला वर्ग में नेहा चौहान B.Sc.-V sem विजेता, तथा हिमानीB.A-II उपविजेता रही |कैरम बोर्ड पुरुष एकल में सूरज चौधरी B.Com-I,विजेता और अमन बहुखंडी B.Ed.-I, उपविजेता, पुरुष डबलस कैरम बोर्ड में शुभम नेगीB.Sc.-V sem, कार्तिकेय कपूर B.Sc.-V sem विजेता तथा अंशुल B.Sc.-II, और मुकुल जुयाल B.SC.-II,उपविजेता रहे | बैडमिंटन पुरुष एकल में अक्षय नेगी B.Com-V sem विजेता ,आशीष कुमार B.A- V sem उपविजेता रहे डबल्स में आशीष कुमार B.A- V sem, आफताब अहमद अंसारी B.A- I विजेता और मौसम B.Com-V sem तथा अरुण कुमार B.A- I उपविजेता रहे वहीँ बैडमिंटन महिला एकल में आकृति गुसाईं B.Ed-II विजेता, हिमानी ममगाईं B.Sc-II उपविजेता, डबल्स में निशा B.Com-I तथा हिमानी ममगाईं B.Sc-II विजेता और निशाB.A-II तथा दिव्याक्षी देवरानी B.Ed-I उपविजेता रहे|टेबल टेनिस पुरुष एकल में अंकित डबराल B.Ed-II विजेता तुषार गुसाईं B.Sc-V sem उपविजेता, डबल्स में सिद्धांत जजेडी M.SC- I sem तथा तुषार गुसाईं B.Sc-V sem विजेता और समर्थ काला B.Com-V sem अक्षय नेगी B.Com-V sem उपविजेता रहे| टेबल टेनिस महिला एकल में आकृति गुसाईं B.Ed-II विजेता, सिमरन नेगी B.Ed-I उपविजेता रही, डबल्स में आकृति गुसाईं B.Ed-II दिव्याक्षी देवरानी B.Ed-I विजेता तथा सिमरन नेगी B.Ed-I,कु.रिंकी B.Ed-I उपविजेता रही | प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए डॉ.दया किशन जोशी, डॉ.अनिल मान, डॉ.रश्मि बहुखंडी, डॉ.संदीप किमोठी को क्रीडा समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया| अंत में प्रभारी प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका आभार व्यक्त किया गया साथ में क्रीडा प्रभारी तथा प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा व समस्त क्रीडा समिति द्वारा प्रभारी प्राचार्य को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया गया| कार्यक्रम का संचालन डॉ.रश्मि बहुखंडी द्वारा किया गया इस अवसर पर डॉ.अभिषेक गोयल,डॉ.डी.एस.चौहान,डॉ.नीता भट्ट,डॉ.रंजना,डॉ.योगिता.डॉ.ऋचा जैन,डॉ.विनोद सिंह,डॉ.रोशनी असवाल,डॉ.भागवत रावत,डॉ.शोभा रावत,डॉ.प्रीती रानी,डॉ.अंशिका बंसल,डॉ.शेखर मैठाणी,डॉ.धनेन्द्र, डॉ.मनोज तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे |
कोटद्वार की उत्तराखंडी महिला लोक कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन
कोटद्वार की उत्तराखंडी महिला लोक कलाकारों के द्वारा आजकल कोटद्वार के एक वैडिंग प्रांगण में रामलीला का का मंचन किया जा रहा है। डायरेक्टर सरोज रावत व श्रीमती थपलियाल के निर्देशन में रामलीला कमेटी कण्वनगर, कोटद्वार द्वारा आयोजित महिला रामलीला पदमपुर सुखरौ में आयोजित हो रही है। महिला रामलीला मंचन मौके पर बोलते हुए सरोज रावत ने बताया कि रामलीला मनोरंजन का मंच नहीं है, बल्कि यह भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को दर्शाता है। हमें श्रीराम को अपना आदर्श मानते हुए उनके कार्यों से प्रेरित होकर जीवन में श्रीराम के धर्म के सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए, तभी राम राज्य स्थापित हो सकता है। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति रामलीला मंचन देखने आए, वहीं लोगों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए दो गज की दूरी व मास्क लगाकर आने की अपील की। रामलीला में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रामलीला देखने उमड़ रही है। महिला रामलीला में इस अवसर पर लोक कलाकार सरोज रावत, शीला बिष्ट,शीला थपलियाल सरोज बिष्ट, अजीता रावत, संजना बिष्ट, सावित्री रावत, सोनिका रावत, वंदना रावत, किरण बिष्ट, अनुराधा नेगी, लक्ष्मी मालासी, सुधा रावत , लक्ष्मी पंथवाल, आशा रावत, सुनीता असवाल, अनिता कंडारी, धनेश्वरी रावत, राजेश्वरी रावत, शकुंतला बुडाकोटी, माया रावत, काजल कंडारी,आकांक्षा जदली,सोनिया नेगी, मंगला काला, मुन्नी कंडवाल, पूनम रावत, दिनेश बौंठियाल, विजय नेगी आदि लोक कलाकार सहयोग कर रहे है।
जिम्मेदार विभागों की आपसी गुटबाजी,भुगत रही जनता
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 2 के कुंभीचौड चौराहे पर 1 हफ्ते से अधिक समय से सिंचाई विभाग नहर के ऊपर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है। लोगों द्वारा कई बार जिसकी मौखिक शिकायत सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग को की परंतु दोनों विभागों की आपसी गुटबाजी के चलते पुलिया दुरुस्त नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विभागों की यह आपसी गुटबाजी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है लगता है। क्योंकि जिस प्रकार जहां पर पुलिया क्षतिग्रस्त है उस पर दुपहिया वाहनों से लेकर चौपहिया वाहनों का काफी दबाव है। क्षेत्र की लगभग 5000 से ज्यादा जनसंख्या उस पर रोजाना आवाजाही करती है। जब इस पुलिया को ठीक करने के लिए क्षेत्र के लोगों ने पार्षद से शिकायत की तो वार्ड नंबर 2 के पार्षद अनिल रावत ने भी विभाग से पुलिया को दुरुस्त करने की मांग की। अनिल रावत के अनुसार दोनों विभाग पुलिया से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं और एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपने का काम कर रहे हैं जिस कारण पुलिया का निर्माण नहीं हो पा रहा। वही पार्षद अनिल रावत ने विभागों का आरोप लगाया कि विभाग के एई से लेकर जेई तक जनप्रतिनिधियों की बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच में जाकर जवाब उन्हें देना पड़ रहा है, अब इसकी शिकायत जिम्मेदार विभाग से नहीं करेंगे तो किस से करेंगे…..? कई बार शिकायत के बावजूद जब कार्यवाही नहीं हुई तो अनिल रावत ने विभाग की लापरवाही को सोशल मीडिया पर भी डाल दिया, अब देखना यह है कि कौन विभाग पुलिया को दुरुस्त करता है!


