भारत विकास परिषद् कोटद्वार के द्वारा संस्कार शिविर आयोजित
विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियां होने के बाद विद्यार्थियों को संस्कारित करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद द्वारा विभिन्न विद्यालयों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। भारत विकास परिषद् कोटद्वार व राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय शिवराजपुर के संयुक्त तत्वावधान मे विद्यालय परिसर में संस्कार शिविर समर कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो को विभिन्न प्रकार के संस्कारों की जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर मे आयोजित कैम्प का शुभारम्भ परिषद् के पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष गोपाल बंसल व शाखा के सचिव सुनील गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया । इस अवसर पर गोपाल बंसल ने कहा कि बच्चे देश की पूंजी है उनको संभालना हम सबका कर्तव्य है इस प्रकार के कैम्प से उनको अच्छे संस्कार दिये जा सकते है । उन्होने बच्चो को व्यक्तित्व विकास के बारे मे जानकारी दी। परिषद के सचिव सुनील गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा माता पिता ,गुरूजन व अपनो से बड़ो का सादर सत्कार करना चाहिये । विद्यालय की प्रधानाचार्या व परिषद् की महिला संयोजिका बीना मित्तल ने सभी का स्वागत करते हुये समर कैम्प की रूपरेखा विस्तारसे बतायी ।
कैम्प मे प्रथम दिन अवशिष्ट वस्तुओ से उपयोगी सामग्री बनाना सिखाया गया । पानी व कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलो से कुछ प्लांटर्स तैयार किये गये और उनमे पौधे लगाये गये व खाली बोतलो मे चिप्स कुरकुरे बिस्कुट दाल ड्राई फ्रुट्स के खाली रैपर्स भरकर ईको ब्रिक तैयार की गयी तथा भिन्न भिन्न कलाकृतियो का निर्माण ,स्कैचिंग,शैडिंग ,रंग भरना , रंगोली,थम्ब पेन्टिंग सिखाई गयी।
कैम्प मे विद्यालय के 35 छात्र- छात्राओ ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष गोपाल बंसल,सचिव सुनील गुप्ता,प्रधानाचार्या व परिषद् की महिला संयोजिका श्रीमती बीना मित्तल ,राकेश मित्तल , श्रीमती तृप्ति रावत,कु○अनन्या डबराल, बालमुकन्द ध्यानी इत्यादि उपस्थित ।
सतपुली मे नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
23.05.2021 को एक स्थानीय निवासी सतपुली जनपद पौडी गढ़वाल ने राजस्व पुलिस चौकी पूर्वी मनियारस्यूँ में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर राजस्व क्षेत्र पूर्वी मनियारस्यूँ में मु0अ0सं0 03/2020 धारा 376 भा0द0वि0 व 5/6 पोक्सो एक्ट में पंजीकृत किया। राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित होने के फलस्वरुप दिनांक 03.06.2022 को विवेचना महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह की सुपुर्द की गयी। थानाध्यक्ष लाखन सिंह के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह ,आरक्षी शूरवीर,टीकम और विमल की पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिरों की सूचना पर 05.06.202 अभियुक्त जितेन्द्र उम्र 50 पुत्र स्व. अर्जुन सिंह निवासी ग्राम बूंगा,पो. बांघाट पौड़ी गढ़वाल को उसके घर बूगां से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कोटद्वार पुलिस ने चौरी करने वाली तीन महिला अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सिद्धबली मंदिर और भीड़भाड़ वाली जगहो पर चोरी करने वाले गुरोह का पर्दाफाश करने में कोटद्वार पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। गजब तो यह है कि चोरी करने वाले गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं। कुछ दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि सिद्धबली और भीड़भाड़ वाली जगहों पर छपटमार और चोरी की वारदातें हो रही है। इसी का संज्ञान लेते हुए कोटद्वार पुलिस अलर्ट हो गई और सोमवार को सफलता के रूप में तीन शातिर महिला चोर गिरफ्त में आ गई,बाकी की तलाश जारी है।
रविवार 5 मई को श्रीमती रूकमनी पत्नी श्री राजकुमार, निवासी-रामपुर बकली, बिजनौर, (उ0प्र0) व श्रीमती ममता देवी पत्नी जितेन्द्र सिंह, निवासी-मोजमपुर जैतरा, बिजनौर, (उ0प्र0) एवं श्री रामनिवास शर्मा हिमालयन कालोनी कोतवाली रोड नजीबाबाद, जनपद-बिजनौर (उ0प्र0) ने थाने आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कारायी कि रविवार को सिद्धबली मन्दिर में दर्शन हेतु आये जहां पर किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके व उनकी पत्नी के गले से सोने की चैन चोरी कर ली है। प्रथम सूचना के आधार पर थाना कोटद्वार में मु0अ0सं0 153/2022 व मु0अ0स0 154/2022, मु0अ0स0 155/2022, मु0अ0स0 156/2022 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। एएसपी मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्री गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री विजय सिंह एवं उ0नि0 मेहराजुद्दीन के नेतृत्व में थाना कोटद्वार व सी.आई.यू. कोटद्वार से टी गठित की गयी। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिरों की पुख्ता सूचना से सोमवार को पुलिंडा तिराहे से(1) कविता उर्फ पिंकी पत्नी पंजू निवासी- इस्लामनगर, नूरपुर बिजनौर, (उ0प्र0) उम्र 30 वर्ष (2) गुडिया पत्नी अजय उर्फ मोनू नि0 इस्लामनगर नूरपुर बिजनौर (उ0प्र0) उम्र 25 वर्ष (3) पूजा पुत्री राजेन्द्र नि0 इस्लामनगर नूरपुर बिजनौर (उ0प्र0) उम्र-20 को उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरी गयी चैन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तागणों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 05.06.2022 को सिद्धबली मन्दिर से अपने अन्य दो साथी (I) पंजू पुत्र प्रसादी लाल निवासी- इस्लामनगर नूरपुर बिजनौर (उ0प्र0) उम्र 42 वर्ष (II) अजय उर्फ मोनू पुत्र पंजू निवासी- उपरोक्त उम्र 23 वर्ष के साथ मिलकर एक राय होकर 06 महिलाओं के गले से 05 चेन व 01 मंगलसूत्र चोरी करना बताया व 03 चेन व एक मंगलसूत्र को पंजू व अजय के पास तथा 02 चेन व 01 पेन्डेन्ट अपने पास होना बताया जो फरार चल रहे है, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है । साक्ष्यों के आधार पर विवेचक द्वारा अभीयुक्तों बरामदा माल के साथ मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0सं0 153/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात
2. मु0अ0सं0 154/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात
3. मु0अ0सं0 155/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात
4. मु0अ0सं0 156/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात
*नाम पता अभियुक्तागण*
1. कविता उर्फ पिंकी पत्नी पंजू नि0 इस्लामनगर नूरपुर बिजनौर UP उम्र 30 वर्ष,
2. गुडिया पत्नी अजय उर्फ मोनू नि0 इस्लामनगर नूरपुर बिजनौर UP उम्र 25 वर्ष
3. पूजा पुत्री राजेन्द्र नि0 इस्लामनगर नूरपुर बिजनौर UP उम्र 20
*बरामद माल*
1. एक सोने की चैन सम्बन्धित मु0अ0सं0 153/2022
2. एक सोने की चैन सम्बन्धित मु0अ0सं0 153/2022
*पुलिस टीम*
प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह -कोतवाली कोटद्वार
वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह रमोला – कोटद्वार
उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन – कोटद्वार
महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा – कोटद्वार
आरक्षी 218 नापु0 आबिद अली – कोटद्वार
आरक्षी 321 नापु0 सुनीत कुमार- को कोटद्वार
आरक्षी 440 नापु0 अमरजीत – सीआईयू कोटद्वार
महिला आरक्षी 51 नापु0 कविता – कोटद्वार
महिला आरक्षी 38 नापु0 श्रीयंका – कोतवाली कोटद्वार


