सबक सीखना होगा विश्व की सरकारों को इन 4 देशों से- जी हां मैं आपको जानकारी देना चाहता हूं पूरे विश्व में 180 से अधिक देश जिस कोरोनावायरस से मौत की जंग लड़ रहे हैं, कुछ करा ह रहे हैं तो कुछ डूबते जहाज को उबारने की हर संभव कोशिश में जुटे हैं। वहीं विश्व के 4 ऐसे देश हैं जो चाइना के पड़ोसी भी हैं, साथ ही मां बेटी के संबंधों की तरह एक दूसरे से जुड़े हैं और बहुत बड़े भी नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद इन छोटे-छोटे और दृढ़ संकल्पित ् राष्ट्रों ने जता दिया कि अगर समय पर मरीज की नब्ज को पहचान कर कौन सा इलाज करना चाहिए। नाम जानने की जिज्ञासा अवश्य प्रबल होने लगी होगी इन 4 देशों के नामों की। जी हां यह देश हैं “ताइवान हांगकांग सिंगापुर और दक्षिण कोरिया”।पूरे विश्व में जहां कोरोनावायरस को लेकर कोहराम मचा है। इन देशों में आज भी स्कूल खुले हैं, रेस्ट्रा और बार खुले हैं, होटल खुले हैं, सार्वजनिक पार्कों में घूकने की पूरी आजादी बनी हुई है। कैसे हुआ यह सब – जब कोरोनावायरस की न दवा तैयार है ना बैक्सीन। तो आपको बता दें यह सब हुआ है, इन सरकारों की समय से सजगता और यहां के लोगों की सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कर सहयोग देने की नीति से। जब इन सरकारों को नवंबर में पता चला कि चीन में किसी अज्ञात बीमारी से लोगों की मौत होने लगी है तो सबसे पहले इन्होंने अपने अपने देशों की सीमाएं सील की। विदेश से आने वाले सभी एयरलाइन्स के यात्रियों का बारीकियों से थर्मल स्कैनिंग कर किसी भी बीमारी पाए जाने पर उन्हें आइसोलेट कर उनका इलाज किया गया। साथ ही अपने डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स सहित सभी कर्मचारियों को एंटीबायोटिक किटो से सुरक्षित किया गया। इसके अतिरिक्त इन देशों की सरकारों ने अपनी प्राइवेट लैब व सरकारी लैब को भी पूरी तरह से सजग किया। इसके अतिरिक्त अपने कर्मचारियों और आम जनता को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने का कड़ाई से निर्देश दिया, वही आदेश न मानने वालों पर कड़ी कार्यवाही भी की गई। इसका उदाहरण सिंगापुर जैसे देश में देखने को मिला जहां पर किसी नागरिक द्वारा दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो, सिंगापुर सरकार ने निर्देशों का पालन न करने वाले व्यक्ति की नागरिकता ही समाप्त कर दी।आज जहां पूरा विश्व कोरोनावायरस की मार लापरवाही के कारण भुगत रहा है चाहे वह सरकार की लेटलतीफी हो या फिर जनता की लापरवाही जो लाकडाउन का नियम फॉलो नहीं कर रही। वही यह चारों देश दक्षिण कोरिया सिंगापुर हांगकांग और ताइवान पूरे विश्व के लोगों के लिए नजीर बने हैं। इन चारों देशों में अभी तक कोई मौत कोरोनावायरस से नही हुई है। केवल इक्का-दुक्का कोरोनावायरस के मामले प्रकाश में आए थे, जो समय रहते नियंत्रित कर लिए गए। इसलिए अभी भी समय है। ” लाकडाउन पालन करें, सोशल डिस्टेन्सिग अपनाएं और कोरोनावायरस को भगाएं”।
चार देश जो कोरोना से नहीं है पीड़ित
रिपोर्टर: Author
August 5, 2026