मेनू
News

घोर कलयुग, कलयुगी मां ने नवजात शिशु को फेंका झाड़ियों में

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

घोर कलयुग, कलयुगी मां ने नवजात शिशु को फेंका झाड़ियों में

 कलयुग में अनाचार, दुराचार,झूठ,फरेब, हत्या, लूट-खसोट की बात तो आम हो गई हैं, लेकिन जिस प्रकार ममतामई मां का बड़ा ही कुरुप,निर्दयी और भयानक बर्बरता पूर्ण व्यवहार भी कलयुग में देखने और सुनने को मिल रहा है वह निःसंदेह भारतीय संस्कृति की परम्पराओं पर भयानक चोट है। कोटद्वार में बुधवार को एक ऐसी ही निर्दयी और बर्बर व्यवहार करने वाली मां का कुरुप और घिनौना चेहरा सामने आया। पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि किसी महिला द्वारा अपने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंक दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को झाड़ियों से बरामद कर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। बारिश में भीगने के बाद भी बच्चा जीवित था। किसी ने ठीक ही कहा है “जाको राखे साइयां,मार सके न कोय“। मिली जानकारी के अनुसार महिला का विवाह बीती 5 जून को हुआ था, तथा महिला विवाह से पूर्व गर्भवती थी। शर्मिंदगी से बचने के लिए कलयुगी मां ने तमाम मानवीयता को त्याग कर अपनी ममता का गला काट कर बच्चे को झाड़ियों में फेंक कर मां के नाम को कलंकित करने का घिनौना काम कर डाला। 

कोटद्वार में मानकों को ताक पर खनन करने पर भड़के संगठन, किया प्रदर्शन

कोटद्वार। नदियों में मानकों को ताक पर रख कर प्रशासन की जानकारी में हो रहे खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी द्वारा नाराजगी जताते हुए  धरना प्रदर्शन किया गया। बुधवार को युवा वाहिनी अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कोटद्वार तहसील परिसर में तीसरे दिन भी डटे रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मानकों विपरित हो रहे खनने पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई किए जाने मांग की है।बुधवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खनन कारोबारियों द्वारा नियमों को ताक में रखकर नदियों में खनन कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण नदियों में गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनकी चपेट में आकर कई बच्चे व मवेशी अपनी जान गवां चुके हैं।  शासन.प्रशासन सब जानने के बावजूद मौन बना हुआ है। खनन से हुए गड्ढों में मासूमों की मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। वक्ताओं ने कहा कि मानकों के विपरीत हो रहे खनन पर पूरी तरह से रोक लगनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में  दीपक बजरंगी, चेतन जोशी, संजय सिंह, मीना अग्रवाल, राजाराम रावत, पवन रावत, प्रकाश सैनी, धीरेंद्र रावत, अनीता रावत, विकास प्रजापति, दिनेश थापा कोमल राणा, आकाश रावत, आशुतोष बौंठियाल, जमुना देवी आदि शामिल रहे।

नजीबाबाद.बुआखाल हाईवे भारी मलबा आने से लगा जाम

कोटद्वार। नजीबाबाद.बुआखाल नेशनल हाईवे पर कोटद्वार.दुगड्डा के मध्य पांचवें मील के समीप अतिवृष्टि से बरसाती रपटे में भारी मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। इस दौरान मलबा हटाने आई जेसीबी खराब होने से राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कोटद्वार सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह जगह बरसाती मलवा आने से राष्ट्रीय  राजमार्ग के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों का जाम लग गया। मशीन के ठीक होने पर रपटे पर आए मलबे को हटाकर सड़क को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें