मेनू
News

प्रधान संघ के अध्यक्ष बने विपिन धस्माना

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
प्रधान संघ के अध्यक्ष चुने गए विपिन धस्माना
लैंसडौन।  विकास खंड जयहरीखाल के अन्तर्गत  ग्राम प्रधानों की  बैठक जयहरीखाल स्तिथ लैंसडौन कोर्ट जेज रिजॉर्ट में शुक्रवार को आयोजित की गई । बैठक आयोजन  का मुख्य उद्देश्य प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना जाना था ।जिसमे बैठक में उपस्थित प्रधान जनो की आपसी सहमति से  विपिन धस्माना ग्राम प्रधान तोली विकास खंड जयहरीखाल को प्रधान संघ जयहरीखाल का अध्यक्ष चुना गया। जयहरीखाल विकास खंड के अन्तर्गत 73 ग्राम प्रधानों में से 43 ग्राम प्रधानों ने बैठक में शिरकत की। जिसमे से 38 ग्राम प्रधानों ने अपना समर्थन देते हुए सर्व सम्मति से विपिन धस्माना को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना । विपिन धस्माना संघ और भारतीय जनता पार्टी जयहरीखाल और जिला कोटद्वार के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है और लैंसडौन विधायक महंत दलीप रावत के करीबियों में जाने जाते है । जिनकी  क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ है । इस मौके पर प्रधान संघ का अध्यक्ष चुने जाने के बाद विपिन धस्माना ने कहा कि जयहरीखाल विकास खंड के अंर्तगत  ग्राम प्रधानों और ग्रामीण स्तर की समस्यायों के लिए सदैव तत्पर रहते हुए कार्य करेंगे। और सड़क,पानी,बिजली, स्वास्थय संबंधी समस्याओं के निराकरण और कार्यों के प्रति पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों का आभार जताया। इस मौके पर जयहरीखाल मंडल अध्यक्ष किरण बौंठियाळ, दिगम्बर सिंह रावत, विधायक प्रतिनिधि धर्मेन्द्र नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख अजय शंकर ढौंढियाल, पूर्व ग्राम प्रधान सतवीर रावत, अखिलेश रावत,ग्राम प्रधान जड़ि याना सूर्यदेव शाह, ग्राम प्रधान लवाड भूवा देवी,ग्राम प्रधान जैहरी शिवानी , ग्राम प्रधान  मधु देवी,अंजलि देवी,सरोजनी देवी,रचना रावत,पुष्पा देवी,विजय पाल सिंह,नीतू, मोनिका आदि लोग मौजूद रहे।
कोटद्वार पुलिस पर भी कोरोना का अटैक
कोटद्वार ।शहर में कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है ।अब इसकी चपेट में कोरोना योद्धा भी आने लगे हैं पहले अस्पताल के कर्मचारी व अब पुलिस के एक सिपाही में भी कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है । कोरोना पॉजिटिव आये पुलिस कर्मी के सम्पर्क में आये परिवार के सदस्यों सहित एक दरोगा व तीन कर्मियों को आइसोलेट कर दिया है। जबकि बाजार पुलिस चौकी के तीन दारोगा एवं 5 कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया है। ऐहितियातन कोरोना पॉजिटिव पुलिस कर्मी से संबंधित पुलिस चौकी के समस्त पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। जबकि बाजार चौकी को सील कर दिया है वहीं नगर में एक साल की बच्ची के अलावा बीस साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज बहुखण्डी ने बताया कि गुरुवार को पुलिस के एक सिपाही में कोरोना की पुष्टि हुई है ।वहीं चार अन्य लोगों में भी पुष्टि हुई है ।सभी को कोविड केयर सेंटर कौड़िया में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि बाजार पुलिस चौकी के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच की जायेगी। चौकी के सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

संबंधित खबरें