लॉक डाउन में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी गई। शराब की दुकानें खोलने के बाद पहले ही दिन दुकानों के बाहर शराबियों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाना की दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले भी बनाए गए। ताकि शराब लेने वाले लोग गोरों में खड़े होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से अनुपालन करें। दरअसल लॉकडाउन में मिली रियायत की वजह से कई जगहों पर उमड़ी भीड़ के कारण तो पहले दिन ही शराब की दुकानों को बंद करना पड़ा था। अब हाल ये है कि लोग लाइन तो लगा रहे हैं लेकिन खुद खड़े होने की बजाय अपने सामानों को वहां रख दे रहे हैं। जी हां यह नजारा है दिल्ली का। जहाँ दिल्ली के कई इलाकों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें साफ दिख रहा है कि लोग शराब पाने के लिए कैसे-कैसे जुगाड़ कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक वसंत विहार और कृष्णा नगर इलाके में लोग अपने जगह पर लाइन में हेलमेट, बोतल और जूते रख रहे हैं और खुद या तो कहीं आसपास खड़े दिख रहे हैं या गायब दिख रहे हैं। कहने की बात यह है कि शराबी खुद उन गोलों में नहीं खड़े हो रहे हैं। लेकिन अपना सामान रख कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
दरअसल दिल्ली सरकार ने इन सबके बीच शराब की बिक्री के लिए ई-टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। सरकार ने यह फैसला शराब की दुकानों पर लग रही भीड़ को देखते हुए लिया है ताकि दुकानों पर नियमानुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके। इसके लिए सरकार ने एक वेब लिंक जारी किया है, जिसपर जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी जानकारी भर कर शराब खरीदने का समय ले सकता है। मयखानों के बाहर शराबियों की लंबी लाइन नहीं नजर आ रही है। बल्कि हेलमेट बोतल अन्य प्रकार की चीजें तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही हैं। यह शराबियों की शराब खरीदने का अनोखा अंदाज बमुश्किल ही नजर आता है।
धाम के लिए रवाना हुई भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली
ऊखीमठ । पंचकेदार में द्वितीय केदार के नाम से विख्यात भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शनिवार सुबह पांच बजे सादगी के साथ अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से धाम के लिए रवाना हो गयी है तथा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुँच गयीं है।
डोली के धाम रवाना होने पर तहसील व पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी रही तथा लाक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन किया गया। डोली के साथ प्रशासन द्वारा नियुक्त देव स्थानम बोर्ड व हक – हकूकधारी सिर्फ सात लोग शामिल है । रावल भीमाशंकर लिंग ने परम्परा अनुसार मंगोलचारी तक डोली की अगुवाई की। मंगोलचारी से रासी तक पहली बार भगवान मदमहेश्वर की डोली को वाहन से पहुंचाया गया। लाक डाउन के कारण आम श्रद्धालु भगवान की डोली विदाई में शामिल नहीं हो सके। डोली अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गाँव पहुंचेगी।
शनिवार सुबह भगवान मदमहेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर परिसर में भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव भोग मूर्तियों की विशेष पूजा – अर्चना वेदपाठियों व विद्वान आचार्यों द्वारा कर आरती उतारी गयी तथा भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव भोग मूर्तियों को डोली में विराजमान कर डोली का भव्य श्रृंगार किया गया। रावल भीमाशंकर लिंग द्वारा मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी टी गंगाधर लिंग को छह माह धाम में पूजा करने का संकल्प दिया गया। ठीक पांच बजे प्रातः भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने ओकारेश्वर मन्दिर की परिक्रमा की तथा धाम के लिए रवाना हुई।
भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली डगवाडी,ब्रहामणखोली पैदल मार्ग से मंगोलचारी पहुंची जहाँ पर भगवान मदमहेश्वर की डोली को अल्प समय में प्राचीन परम्परा अनुसार अर्ध्य अर्पित किया गया तथा रावल ने यहाँ पर डोली को विदा किया। मंगोलचारी से रासी तक भगवान मदमहेश्वर की डोली को पहली बार वाहन से पहुंचाया गया।
भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंचने पर ग्रमीणो द्वारा परम्परानुसार अर्ध्य अर्पित कर आगामी यात्रा के निर्विघ्न समपन्न होने की कामना की। भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के रासी पहुंचने तक तहसीलदार जयबीर राम बधाणी व थानाध्यक्ष जाहगीर अल्ली के नेतृत्व लाक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन किया गया तथा अर्ध्य अर्पित करते समय सोशल दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। इस मौके पर डोली प्रभारी यदुवीर पुष्वाण, प्रधान कुन्ती देवी, मदन सिंह पंवार, विजय खोयाल,शिव सिंह रावत मौजूद थे!
नगर निगम के मगरमच्छों ने पीआरडी जवान की ली बलि
कोटद्वार।नगर निगम पर भाजपा पाषर्दो ने बीते माह नकली सेनेटाईजर का छिडकाव करने का आरोप लगाया था। पाषर्दो ने अपने शरीर पर सेनेटाईजर का छिडकाव करके सेनेटाईजर को नकली साबित किया था। जिसमें नगर निगम ने पाषर्दो कि मौजुदगी में सेनेटाईजर का सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। जिसमें आज नगर आयुक्त योगेश मेहरा ने जांच सेंपल कि रिर्पोट का खुलासा किया।नगर आयुक्त योगेष मेहरा ने बताया कि जो सेनेटाईजर को लेकर कुछ लोगो के द्वारा आपत्ती लगाई गई थी।जिसमें जिलाधिकारी समेत पांच सदस्य टीम गठीत कि गयी थी। इसमें दोनो सहायक नगर आयुक्त,पुलिस विभाग,राजस्व विभाग,जल संस्थान था इस तरह चार विभागो कि संयुक्त जांच रिर्पोट आ गई है जो हमे प्राप्त हो गई है।जिसमें सेनेटाईजर को लेकर कयास लगाये जा रहे थे। जिसमें जांच समिती ने एनएबील प्रुफ लेब में जाच भेजी थी। भेजे गये सेनेटाईजर में सोडियम क्लोराईड ही है। इसको लेकर जो संकाये उत्पन्न कि जा रही थी वह निराधार है।साथ ही नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम में सेनेटाईजर कि रखरखाव कि जिम्मेदारी स्वास्थ्य लिपीक कि है। स्वास्थ लिपीक का समय निर्धारित है कि वह कितने बजे से कितने बजे तक सेनेटाईजर वितरीत करेगा।जांच में पाया गया कि जो यह मामला प्रकाश में आया है वह स्वास्थ्य लिपीक के अनुपस्थिती में आया है।इसमें पाया गया कि जो रात्री के चैकीदार है पीआरडी के माध्यम से रखे गये है। उनकी जिम्मेदारी बनती है कि किसी को भी स्वास्थ्य लिपीक कि अनुपस्थिती में प्रवेश करने से रोकना था। जिसका दोषी पीआरडी को बताया गया है।जिसमें इन पीआरडी जवानो को नगर निगम से हटाया जा रहा है और साथ ही पीआरडी के नियुक्ति प्राधिकरण के जिला युवा कल्याण अधिकरी को पत्र प्रेषित किया जा रहा है।जो आवश्यक कार्यवाही बनती है इन पर कि जाए।
क्षत्रिय उत्थान सेवा संस्था द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई
कोटद्वार में क्षत्रिय उत्थान संस्था द्वारा कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा संस्था के कार्यालय में महाराणा प्रताप की 481 वी जयंती पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर क्षत्रिय धर्म के अनुरूप मानव सेवा करने, स्वाभिमान बनाकर और निडर होकर कार्य करने पर बल दिया। वक्ताओं ने कोविड-19 के दौरान जरूरतमंद लोगों और निराश्रित लोगों की मदद करने के लिए बढ़-चढ़कर निस्वार्थ सेवा भाव से काम करने की अपील की। संस्था के संरक्षक ठाकुर उम्मेद सिंह चौहान ने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा सभी धर्मों के लोगों की रक्षा में हमेशा आगे रहा है। कोविड-19 के संकट में भी क्षत्रिय समाज को निडर होकर निस्वार्थ सेवा भाव से लोगों की मदद करनी चाहिए। जिसके पास धन है वह धन से मदद करें, जिसके पास समय है वह लोगों की सेवा करके मदद देकर करें, जिसके पास सेवा भाव का अनुभव है वह अपने सेवा भाव से समाज के जरूरतमंद लोगों को मदद करें। इस अवसर पर भाग लेते हुए संस्था के अध्यक्ष ठाकुर सुभाष बिष्ट ,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा ठकुराइन सुनीता बिष्ट, युवा कार्यकारिणी के अध्यक्ष मनीष रावत, मीडिया प्रभारी संजय बिष्ट और संस्था के सचिव तथा घमंडपुर के पार्षद कुलदीप सिंह रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में केवल कार्यकारिणी के लोगों ने भाग लिया। संस्था के सदस्यों को लाकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के तहत भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई। उन्हें अपने कार्य क्षेत्र में ही सेवा करने का आह्वान किया गया।