मेनू
News

बर्तन और जेवर दुगना करने करने के नाम पर दो ठग महिला सक्रिय

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार में दो महिलाओं ने लालच देकर कई महिलाओं को लगाया चूना

कोटद्वार। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नम्बर 07 में दो महिलाओं ने पैसे जेवर और बर्तन दोगुना करने का लालच देकर कई महिलाओं से रुपये जेवर और बर्तन आदि सामान लेकर फरार हो गई। महिलाओं को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने इस संदर्भ अपने परिजनों को बताया।

बर्तन और जेवर दुगना करने करने के नाम पर दो ठग महिला सक्रिय

कोटद्वार में महिलाओं को लगाया चूना

 कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत  रामनगर और झांसी नगर गली में कुछ दिन से दो ठग महिलाएं सक्रिय हैं। ठगी करने वाली महिलाओं द्वारा ग्रामीण  महिलाओं को उनके बर्तन, जेवर तथा रुपये दोगुना करने का लालच देकर चूना लगाया है। पहले ठग महिलाओं द्वारा  बर्तन व जेवर दुगना करने का लालच देकर महिलाओं पर अपना विश्वास जमाया, उसके बाद कुछ महिलाओं के स्टील व जस्ते आदि के बर्तन ले गई और अपने पास से कुछ धन लगाकर उनके बर्तन दोगुने करके लाकर दे दिए। महिलाओं का विश्वास जमने के बाद ठगी करने वाली दोनों महिलाओं ने कई ग्रामीण  महिलाओं के सोने चांदी की ज्वेलरी सहित तांबे कांसे के बर्तन व लाखों रुपये के जेवर तीन दिनों में दोगुना करने का लालच देकर फरार हो गई। जब तीन दिन बाद भी महिलाएं नहीं लौटी तो महिलाओं को समझ आया कि वह ठगी का शिकार हो गयी है। पीड़ित महिलाओं ने अपने साथ ठगी की मौखिक  सूचना पुलिस को दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि इस मामले में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

कोटद्वार रेंज में शुरू हुआ वन महोत्सव 

कोटद्वार। बरसात की शुरुआत होते ही जुलाई माह से शुरू होने राज्य सरकार के हरियाली को बढ़ावा देने व वन संपदा को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से वन महोत्सव की शुरुआत कोटद्वार रेंज के अन्तर्गत पनियाली परिसर मे पौधारोपण कर वन महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। इसके तहत डीएफओ दीपक कुमार ने सभी कर्मचारियों से लगाये गये पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। कोटद्वार रेंज के रेंजर प्रदीप उनियाल ने बताया कि इस साल कोटद्वार रेंज में 50 हेक्टेयर भूमि पर 55000 पौधे लगाये जायेंगे। जिसमें मुख्यतया फलदार पौधों का रोपण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से ये शुरुवात की गई है। कहा कि जंगली जानवरों को जंगल में ही रोकने का एक प्रयास किया जा रहा है इसलिए जामुन आंवला बहेड़ा बांस गुलमोहर आदि पौधे लगाये जायेंगे।इस मौके पर पार्षद कुलदीप रावत सीओ अनिल जोशी एसडीओ जीसी बेलवाल रेंजर धर्मानंद ध्यानी किशोर नॉटियाल पूनम कैंथोला डिप्टी रेंजर अनुराग जुयाल वर्षा बिष्ट आदि मौजूद रहे। 

केन्द्र व राज्य सरकार कोरोना टीकाकरण लापरवाही कर रही

कोटद्वार। कांग्रेस सेवादल द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कोरोना टीकाकरण मे हो रही लापरवाही के लिए केन्द्र व राज्य सरकार को पूरी तरह से फेल बताया। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के नन्दपुर में हुई साप्ताहिक बैठक में कांग्रेस ने सरकारी आंकड़ों और जमीनी हकीकत का हवाला देते हुए कहा कि सरकार का टीकाकरण अभियान इवेंट की भेंट चढ़ गया है।पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि सिर्फ मीडिया में टीकाकरण अभियान चल रहा है जबकि हकीकत ये है कि टीकाकरण केन्द्रों पर टीका उपलब्ध नहीं हैं तथा टीका लगाने वाले लोग बिना टीका लगाये टीकाकरण केंद्रों से वापस जा रहे हैं।टीका न होने के कारण कई टीका केन्द्र बन्द पड़े हैं।

आज आवश्कता इस बात की है कि जो भी लोग टीकाकरण के लिए टीकाकरण केंद्रों पर आये उन्हें टीका लगना चाहिए।जब कांग्रेस की सरकार घर घर पोलियो का टीका पहुँचा सकती है तो भा ज पा सरकार क्यों नहीं पहूंचा सकती है, लेकिन उन्हे जनता की कोई फिक्र नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार से मांग की है कि वे सभी टीकाकरण केन्द्रों पर शीघ्र टीके उपलब्ध करवाकर सभी को टीका लगाना का कार्य करें । जिस प्रकार सरकार मीडिया मे टीकाकरण का हल्ला काट रही है जमीनी हकीकत ठीक इसके उलट है। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,सेवादल जिला अध्यक्ष देवेन्द्र भट्ट,महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा,विनोद रावत,प्रेम सिंह पयाल,बीरेन्द्र रावत,बृजेन्द्र नेगी,बीरेन्द्र्पाल सिंह बिष्ट,अतुल नेगी,महेश नेगी,प्रताप सिंह टम्टा,राजेन्द्र जोशी,आनन्द मणि भट्ट,महेश शाह,रमेश बड़थ्वाल,सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें