मेनू
News

कोटद्वार में भारी ट्रैफिक जाम, लोग मुसीबत में

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 हल्की बूंदाबांदी ओलावृष्टि ने बदला मौसम का मिजाज 

कोटद्वार में फिर निकली रजाई 

आम लीची की फसल को हो सकता है नुकसान

कोटद्वार और उसके आसपास हो रहे क्षेत्रों में शुक्रवार से हो रही हल्की बूंदाबांदी और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया है जहां अचानक बड़ी गर्मी से लोगों को राहत मिली है,वही ओलावृष्टि के कारण हुई ठंड से फिर से रजाईयां निकल पडी हैं।। दिनभर चल रही तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने किसानों को मुसीबत में भी डाला है। आम और लीची की फसल को ओलावृष्टि से नुकसान उठाना पड़ सकता है। बताते चलें कि शुक्रवार की शाम होते होते कई दफा बूंदाबांदी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने किसानों की कटी गेहूं की फसल की मड़ाई और उसे संभालने में किसानों को बार-बार बाधा का सामना करना पड़ा। गुरुवार से हो रही बूंदाबांदी और शुक्रवार शाम को हुई ओलावृष्टि ने एक तरफ जिन किसानों ने अपनी गेहूं की फसल संभाल ली उन्हें तो राहत मिली है, लेकिन जिन किसानों की फसल अभी खेतों में खड़ी है उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कोटद्वार में भारी ट्रैफिक जाम, लोग मुसीबत में 

कोटद्वार में सुबह 7:00 से 2:00 तक बाजार खोलने की घोषणा के बाद से ही ट्रैफिक का भारी जाम कोटद्वार में आम लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। चाहे देवी रोड हो, लाल बत्ती हो, झंडा चौक हो, नजीबाबाद रोड हो, बद्रीनाथ मार्ग हो या माल गोदाम रोड चारों तरफ जाम ही जाम जाम की भीषण स्थिति को देखकर पता चलता है कि लोगों में कितनी अफरा-तफरी मची हुई है। कोटद्वार में एक तरफ भारी पुलिस बल की कमी के चलते भी जाम की स्थिति बनी हुई है एएसपी मनीषा जोशी के अनुसार कुंभ उसे अभी पूरा पुलिस बल वापस नहीं लौटा है इसलिए कोटद्वार में पुलिस बल की कमी के चलते कानून व्यवस्था में थोड़ी दिक्कत है आ रही हैं जो कि दो-चार दिन में सामान्य हो जाएंगे। वही जो पुलिसकर्मी कोतवाली में मौजूद हैं वह कोविड-19 के साथ-साथ कानून व्यवस्था भी देख रहे हैं। कोविड 19 के दौरान राज्य सरकार के अचानक आधे दिन तक बाजार खुलने से भी लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है । लोग अनावश्यक खरीदारी करते देखे गए हैं, जिसके चलते भी भारी जाम की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें