मेनू
News

पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी थानांतर्गत क्षेत्र से तीन महिलाएं लापता

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी थानांतर्गत क्षेत्र से तीन महिलाएं लापता 

पौड़ी/26 सितम्बर, 2022ः जनपद पौड़ी गढ़वाल में अभी अंकिता भंडारी का मामला सुलझा भी नहीं कि सोमवार को जिले के थाना पैठाणी क्षेत्राअंर्गत 03 महिलाओं के अचानक घर से लापता होने की सूचना ने जहां पुलिस की नींद उडा दी वहीं क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मचा दिया । पुलिस को परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद भी महिलाओं का कोई पता नहीं चला तो तब उनके द्वारा पुलिस को महिलाओं की गुम होने की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष पैठाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग तिथियों पर तीनों महिलाओं के अचानक घर से लापता होने पर परिजनों द्वारा थाना में रिपोर्ट दी गई।

    थाना अध्यक्ष पैठाणी ने कहा कि सौठी निवासी पट्टी ढाईज्यूली तहसील चाकीसैंण अंजू देवी पुत्री मदन सिंह, उम्र 27 वर्ष, 10 अगस्त,2022 को घर से घास लेने के बहाने निकली थी, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है तथा अभी तक घर वापस नहीं लौटी। जिसका हुलिया कद 4 फिट 10 इंच, रंग सांवला है। वहीं 04 सितम्बर, 2022 को गडोली निवासी अन्नपूर्णा उर्फ रिया देवी पत्नी दिलबर सिंह, उम्र 22 वर्ष अचानक घर से कहीं लापता हो गई थी। जिसका कद 4 फिट 06 इंच, रंग गोरा, पहनावा नीला कुर्ता, सफेद पजामा व सैडल पहनी थी। जबकि 23 सितम्बर को पैठाणी निवासी ललिता देवी पुत्री सुमा देवी बिना बताये घर से कहीं चली गई। जिसका हुलिया रंग गेहूंवा, गर्दन पर मस्सा, लंबाई 5 फीट है। पुलिस ने जिले सहित आसपास के जिलों सहित शोसल मिडिया, समाचार पत्रों में महिलाओं की गुमशुदगी की जानकारी दी है साथ ही लोगों से अपील भी की है कि महिलाओं का पता चलने पर दिए गए नंबरों पर सूचना दें। 

वैश्य अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन की 5146 वी जयन्ती धूमधाम से मनाई 

कोटद्वार। वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा महाराज अग्रसेन की 5146वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कोटद्वार में बीरबाला  तीलू रौतेली चौक स्थित राईका कोटद्वार की दीवार पर स्थापित अग्रसेन की मूर्ति के नीचे आयोजित  समारोह का शुभारम्भ सभा के अध्यक्ष शरत चन्द गुप्ता ने दीप प्रवज्जलित के किया । इस अवसर उन्होने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपने समाज के साथ साथ अन्य समाज के उत्थान के लिये हमेशा संर्धष किया है।

 महासचिव राकेश मित्तल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन एक रूपया एक ईंट के सिंद्धान्त पर चलते थे । इस अवसर पर युवा सभा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल , महिला सभा अध्यक्ष ऊषा अग्रवाल ,कुलदीप अग्रवाल एडवोकेट ,विजय कुमार माहेश्वरी, हिमांशु अग्रवाल,कुलदीप अग्रवाल ,मोनिका गुप्ता ने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम का संचालन महासचिव राकेश मित्तल ने किया ।

   इस अवसर कोषाध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल , आनन्द गुप्ता,गोपाल बंसल ,आंचल अग्रवाल ,रमेश सिंघल, श्रवण कुमार गुप्ता, नरेन्द्र मित्तल,श्याम सुन्दर अग्रवाल,अमिताब अग्रवाल,नीरज गुप्ता ,अजीत अग्रवाल ,राजीव अग्रवाल , संजय मित्तल,सुमित अग्रवाल ,रतन अग्रवाल ,नवीन अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें