मेनू
News

समाचार वर्ड उत्तराखंड:- सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुख्य फैसलों पर लगी कैबिनेट की अंतिम मुहर

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

               समाचार वर्ड 
उत्तराखंड:- सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुख्य फैसलों पर लगी कैबिनेट की अंतिम मुहर 

1- उत्तराखंड में यूपीएस ( यूनिफाइड पेंशन स्कीम ) को धामी कैबिनेट ने अंतिम मोहर लगा कर लागू कर दिया। यूपीएस लागू होने के बाद उत्तराखंड के अधिकारी कर्मचारियों का पदोन्नति का रास्ता भी साफ हुवा।
2- उत्तराखंड में हाई स्कूल के बाद पालीटेक्निक डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थियों के लिए सुखद खबर। अब इन्हें इंटरमीडिएट करने की नहीं होगी आवश्यकता, राज्य सरकार ने पालीटेक्निक डिप्लोमा को दी इंटर समकक्ष की मंजूरी।
3- एकल महिला को मिलेगा 2 लाख का लोन, जिसमें डेढ़ लाख की होगी सब्सिडी। पात्रता के मानक होंगे ये- 
उत्तराखंड की नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी,20% हुई शराब महंगी। पीने के शौकिनों का सोशल स्टेटस बड़ा।

          कठोर कार्यवाही 

पेटीएम को लगा तगड़ा जुर्माना नोटिस: लेन-देन की सेवा मुहैया करवाने वाली पेटीएम कंपनी को फेमा के नियमों का उलंघन करने पर उसकी मूल कंपनी, उसके एमडी व उससे जुडी इकाइयों को प्रवर्तन निदेशालय ने 611 करोड़ रूपयों का कारण बताओ नोटिस थमाया है।

               मनोरंजन 

सोमवार को विश्व के सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन आस्कर अवार्ड में 23 श्रेणियों की घोषणा हुई:
 सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में एनोरा ने जलवा बिखेरा। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के साथ एनोरा फिल्म की अभिनेत्री मिकी मेडिसिन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपनी झोली में डाला। इसके अतिरिक्त एनोरा तीन अन्य श्रेणियों में भी पुरूस्कार पाने में कामयाब रही।
 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अभिनेता एड्रियन ब्रूडी को द ब्रूटलिस्ट फिल्म में जबरदस्त अभिनय के लिए मिला 
  बेस्ट इंटरनेशनल कैटेगरी में ब्राजील की फिल्म आई एम स्टिल हेयर रही।
  बेस्ट लाईव एक्शन कैटेगरी में “आई एम नाट रोबोट को निर्णायको ने चुना।

                खेल 

चैम्पियन ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल का महा मुकाबला मंगलवार ( आज ) को भारतीय समयानुसार 2:30 बजे आस्ट्रेलिया और भारत के बीच दुबई में होगा।

           न्यू टैक्नोलॉजी 

 एलन मस्क की इंटरनेट प्रोवाइड कंपनी स्टार लिंक का भारत आने का  मामला लगभग साफ हो गया है। स्टार लिंक के भारत में आते ही इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनियों में जबरदस्त कंपटीशन शुरू होगा। बिना तार और टावर के कंपनी अपनी सेवाएं जमीन के अंदर से लेकर समुद्र और हवा में काम करने में सक्षम है। दरअसल स्टार लिंक बिना बाधा के इंटरनेट सेवाएं रेडियो सिग्नल से देने में कामयाब है।

संबंधित खबरें