मेनू
News

हरक सिंह रावत का स्तीफा भाजपा के हलक की फंसी हड्डी बना तो हरीश रावत की नाराजगी कांग्रेस को लाई जमीन पर

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 हरक सिंह रावत का स्तीफा भाजपा के हलक की फंसी हड्डी बना, तो हरीश रावत की नाराजगी कांग्रेस को लाई जमीन पर


कोटद्वार/देहरादून। राजनीति में कब क्या कुछ हो जाए कहां नहीं जा सकता। महाभारत के कई प्रसंग और चरित्र राजनीति के खिलाड़ियों के लिए दिव्यास्त्र का काम करते हैं। इन अस्त्रों का कभी पार्टी कैडर प्रयोग करता है तो कभी खुद को पार्टी का ईमानदार सिपाही कहलाने वाला कार्यकर्ता। उत्तराखंड तो देवभूमि है यहां पर ऐसे प्रसंग अक्सर देखने और सुनने को मिलते रहते हैं। चुनावों से पहले दिव्यास्त्र छोड़ना अब उत्तराखंड की राजनीति का चरित्र भी बन गया है।

  उत्तराखंड की राजनीति में वर्तमान में हरीश रावत और हरक सिंह रावत दो ऐसे राजनीतिक चेहरे हैं और जिन्होंने अपने अपने राजनीतिक दलों के आकाओं की नींद उडाकर रखी हुई है,या यूं कहें कि दोनों राजनीतिक चेहरे अपनी अपनी पार्टियों की गले की फंसी हड्डी बन गए हैं, जिन्हें उनकी पार्टियों से न उगलते बन रहा है और न ही निगलते। ऐसे में दोनों नेताओं की पार्टियों को उनकी मांगों पर अमल करने के अलावा और कोई रास्ता नजर भी वर्तमान स्थिति में नजर आता दिखाई देता नहीं। ताज़ा तरीन घटनाक्रम के अनुसार दोनों नेताओं के आगे पार्टी हाईकमान ने घुटने टेकने की खबर भी आ गई। हरक सिंह रावत को उनके ड्रीम प्रोजेक्ट कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए पहली किस्त जारी होने की खबर है तो हरीश रावत के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री का चेहरा और देवेन्द्र यादव की विदाई की मांग भी पूरी होती दिखाई दे रही है। दोनों उत्तराखंड के रावतों ने पूरी पार्टी हाईकमान को जिस तरह दिन में तारे दिखाए निःसंदेह दोनों रावतों का उत्तराखंड की राजनीति में भारी वजन दिखाई दिया। अब आगामी 2022 विधानसभा चुनावों में दोनों रावतों में कौन जनता की नजर में चढता है। 

लोक संवाद टुडे के लिए पुष्कर पवार”पदम”की रिपोर्ट।

कुमाऊं सामाजिक, सांस्कृतिक मैत्री संगठन का सदस्यता अभियान शुरू 

कोटद्वार। गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में बने कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री संगठन ने अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत शिवराज पुल मोटाढांग से सिगड्डी तक रविवार को की गई। सदस्यता अभियान में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने जनसंपर्क कर अभियान चलाया। पहले ही दिन 1000 से ज्यादा सदस्यों से शुरुआत कर संगठन को मजबूती मिली। कुमाऊं के कोटद्वार निवासियों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। कार्यकारिणी ने उत्तरायणी पर्व को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर समस्त कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सहयोग दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें