मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया नयारवैली एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारम्भ
हर साल आयोजित होगा नयारवैली फेस्टिवल व बनेगा एडवेंचर ट्रेनिंग सेण्टर- त्रिवेन्द्र सिंह रावत ।
सतपुली । पौडी जिले की बहुप्रतिक्षित व मुख्यमंत्री रावत की ड्रीम परियोजनाओं से एक नयारवैली एडवेंचर टूरिज्म योजना का शुभारंभ गुरूवार को मुख्यमंत्री त्रिवेद्र रावत ने किया। राज्य के युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोडने व बढ़ावा देने के साथएक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिलाधकारी पौडी धीराज गर्ब्याल की पहल पर विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम बिलखेत में आयोजित नयारवैली एडवेंचर फेस्टिवल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा पैरामोटर्स का फ्लैग ऑफ कर किया गया । पैरामोटर्स पाइलेट ने कार्यक्रम स्थल के ऊपर तीन चक्कर लगाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का स्वागत किया । मुख्यमंत्री द्वारा द्वीप प्रज्वल्लित कर तीन योजनाओं 586.92 लाख की लागत के बोंसाल भेटी मोटर मार्ग स्पान स्टील ट्रस मोटर सेतु, 1845.50 लाख की लागत के रथुवाढाब मंदाल नदी पर प्री स्ट्रेस सी सी मोटर सेतु व 2683.64 लाख की लागत के चिनवाड़ी डाँडा ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना का भी शिलान्यास किया । नयारवैली एडवेंचर फेस्टिवल में विशिष्ठ अतिथि के रूप में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, कृषि मन्त्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मन्त्री धन सिंह रावत ने शिरकत की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता पौडी विधायक मुकेश कोली व मंच संचालन गणेश खुगशाल ‘गणी’ ने किया । गढ़वाली में संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि नयारघाटी साहसिक पर्यटन के लिए सबसे उपयुक्त जगह है । उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर खेलों का बड़ा महत्व है । साथ ही कहा कि नयारघाटी में हर साल एडवेंचर फेस्टिवल के आयोजन की घोषणा के साथ बिलखेत में साहसिक खेलों का ट्रेनिंग सेंटर बनाये जाने पैराग्लाइडिंग, पैरा मोटर्स, कयाकिंग, राफ्टिंग की ट्रेनिंग देेेने की घोषणा की। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा, प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा, नगर पालिका अध्यक्ष पौडी यशपाल बेनाम, बीजेपी जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत, ग्राम प्रधान बिलखेत सुनीता देवी, बीजेपी मण्डल महामन्त्री मनोज नैथानी, लक्ष्मण डुकलान जिलाधकारी पौडी धीराज गर्ब्याल, जिला विकास अधिकारी आशीष भटगाई, एसएसपी पौडी रेणुका देवी सहित ग्रामीण व प्रशासन उपस्थित रहा ।

