मेनू
News

कोटद्वार के युवाओं की टीम समाज को दिखा रही आईना

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार के युवाओं की टीम समाज को दिखा रही आईना

कोटद्वार के पूर्व और वर्तमान छात्र संगठन के युवाओं की टीम भटके युवाओं और समाज को बाटने की प्रवृत्ति रखने वालों  तथा नशे के जाल मे फंसकर कुंठित होकर राह पर चलने वालों के लिए मिशाल बनकर समाज को आईना दिखा रहे हैं,वहीं अपनी युवा ताकत और सार्थक सोच के चलते नयी पीडी के लिए प्रेरणा का प्रतीक भी बन रहे हैं। जी हां यह सब कर गुजरने का काम कोटद्वार महाविद्यालय के पूर्व छात्र संगठन से जुडे युवा जो कि वैल्यूज फाउंडेशन देवभूमि उत्तराखंड संगठन वनाकर ग्रीन आर्मी के तहत कोटद्वार और उसके आसपास के क्षेत्रों को प्रदूषण मुक्त करने का  बीडा उठाकर कोटद्वार नगर निगम को हरा-भरा का संकल्प लेकर बिना सरकारी मदद के अपने लक्ष्य की ओर बढ रहे हैं। युवाओं को मार्गदर्शन और आर्थिक मददगार के रुप मे साथ दे रहे हैं कोटद्वार के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व सरकार मे विधि और परिसीमन आयोग के अध्यक्ष एड. जगमोहन सिंह नेगी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वर्तमान सत्तीचौड पार्षद गीता नेगी। दोनोँ समाज सेवी और जनप्रतिनिधियों ने जिस प्रकार वैल्यूज फाउण्डेशन की ग्रीन आर्मी को सम्बल प्रदान किया है उससे ग्रीन आर्मी के सदस्यों को उत्साह से भर दिया और ये युवा भी लाकडाउन के दौरान भी समाज को सही राह तो दिखा ही रहे हैं साथ ही साथ नयी युवा पीडी को गलत राह से भटकने से बचाने का नेक काम भी कर रहे हैं। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंगी नेगी,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवाश रावत संगठन के फाउंडर अश्विनी कुकरेती,ने जिस प्रकार 2014 से संगठन को मजबूती और संगठित कर संस्था मे कोटद्वार के युवाओं को साथ मे लेकर कोविड 19 के दौरान गरीबों को सरकारी राशन पहुचाने,सेनीटाइजर,मास्क वितरण का कार्य हो धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर फलदार और औषधीय वृक्षों का रोपण हो खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज की बुराइयों से युवाओं को दूर करना हो जैसे काम अपनी युवा टीम के साथ बखूबी निभाया है।रविवार को संस्था के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ एड.जगमोहन नेगी और पार्षद गीता नेगी ने संयुक्त रूप मे  दीप जलाकर किया। इस अवसर अपने संबोधन मे एड.नेगी ने कहा कि युवाओं ने दिखा दिया कि जब मन मे दृढ विश्वास हो और मंजिल नेक हो तो कोई भी कार्य असंभव नही होता।युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए नेगी जी ने आश्वस्त किया कि वे उनके इस नेक काम मे हमेशा यथासंभव मददगार बनेगे।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें