कोटद्वार में लालबत्ती चौराहा अब “वीरबाला तिलूं रौतेली” के नाम से जाना जाएगा
कोटद्वार। रविवार का दिन कोटद्वार नगरनिगम को गढ़वाल की महिला शक्ति के इतिहास से रुबरु कराने में कामयाब हुवा। यह मौका मिला गढ़वाल की महिला शक्ति की पहचान तीलू सौतेली की ऐतिहासिक बलिदान की याद में। जब कोटद्वार की प्रथम नागरिक मेयर हेमलता नेगी ने कोटद्वार के व्यस्तम चौराहे का नाम वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर करने के सार्वजनिक कार्यक्रम में की। वीरबाला तीलू रौतेली विचार मंच के वैनर तले हुए कार्यक्रम में कोटद्वार के गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भागीदारी की।
कार्यक्रम का हुवा राजनीतिकरण, वीरबाला तीलू को बनाया राजनीतिक मोहरा
कोटद्वार। भले ही कोटद्वार के लालबत्ती चौराहा का नाम गढ़वाल की वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर किया हो, परन्तु जिस प्रकार आनन-फानन में कार्यक्रम आयोजित किया वह कोटद्वार में चर्चा का विषय वन गया। कहने को तो कार्यक्रम वीरबाला तीलू सौतेली विचार मंच के वैनर तले किया गया था परन्तु जिस तरह केवल कांग्रसी लोगों का जमघट कार्यक्रम में मौजूद था वह सवालों के घेरे में आना लाजमी है। वहीं आनन-फानन में हुए कार्यक्रम में आयोजको को न तो तीलू सौतेली की फोटो मिली और न ही मूर्ति,अब कैसे लोगों को पता चलेगा कि तीलू सौतेली थी कौन ? तीलू सौतेली के नाम पर राजनीतिकरण करने पर कोटद्वार कांग्रेस की भारी फजीहत के कारण कई वीरवाला के परिजनों को खासा नाराज़ देखा गया। उनके अनुसार यह वीरबाला का सम्मान नहीं भारी अपमान है।अब देखना यह है कि यह मामला क्या तूल पकड़ता है।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, यशवंत चौहान ने ग्रहण किया पदभार
शनिवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में यशवंत चौहान (आई.पी.एस.) द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। पदभार ग्रहण करने के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी यशवंत चौहान द्वारा पुलिस कार्यालय में गार्द की सलामी लेकर पुलिस कार्यालय की सभी ब्रांचों का निरीक्षण किया गया। साथ ही पुलिस लाईन पौड़ी में अधिकारियों के साथ गोष्टी की गयी। जिसमें पुलिस के तीन मूलभूत कार्य- अपराध की रोकथाम / अनावरण, यातायात व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था की सार्थकता बतायी। सभी अधिकारियों निर्देशित किया कि सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था,अपराधों की रोकथाम/ निवारण,श्रमिकों/मजदूरो/फड़-फेरी वालो का ततकाल सत्यापन करने, को सर्वोच्च प्राथमिकता देगें, आगामी चुनाव को मध्य नजर रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये साथ ही महोदय द्वारा एनडीपीएस के प्रति अधिक जागरूक रहने तथा ड्रग्स का नियमित सेवन करने वालो को चिन्हित कर सूचीबद्ध कर उनके शिक्षण संस्थानों /अभिभावको से मुलाकात कर प्रारम्भ में सुधारात्मक कार्यवाही करने तत्पश्चात कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
भारत विकास परिषद् कोटद्वार के तत्वावधान मे कैलाश अस्पताल एवं ह्रदय संस्थान ,देहरादून के सहयोग से चिकित्सा शिविर सम्पन्न
211 मरीजो का हुवा परीक्षण किया ।
कोटद्वार के आर्य समाज संस्थान में कोटद्वार मे भारत विकास परिषद के सौजन्य से चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ कैलाश अस्पताल के जनरल मैनेजर रमेश बिष्ट ने किया। परिषद् के प्रान्तीय उपाध्यक्ष गोपाल बंसल ने कहा कि स्वास्थ्य शिविरो से व्यक्तियो को अपने अन्दर बीमारियो का पता चल जाता है ।परिषद् के नगर अध्यक्ष राजदीप माहेश्वरी ने उपस्थित सभी अथितियो का स्वागत किया ।
शिविर मे ह्रदय रोग , हड्डी रोग , गैस्टोएंटरोलोजी व जनरल बीमारियो के कुल 211 मरीजो का कैलाश अस्पताल के अनुभवी व विशेषज्ञ चिकित्सक डा○ राज प्रताप सिंह डी एम कार्डियोलोजिस्क, डा ○दीपक शर्मा,डा ○दीपक नेगी डा ○मनोज कुमार के द्वारा परीक्षण किया गया । शिविर मे ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर, ई सी जी इत्यादि की जांच गयी।शिविर का संचालन शरतचन्द्र गुप्ता ने किया ।
इस अवसर पर सौरभ चौधरी ,दिनेश मण्डल ,शिवानी ,शिखा,जीशान, पवन ने सहयोग किया। कार्य्यक्र में विजय जैन , कोषाध्यक्ष सुभाष नैथानी,महिला संयोजक सुनीता ऐरन, संयोजक सेवकराम मनुजा, तोताराम पांथरी, राकेश मित्तल , शरत चन्द्र गुप्ता, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल , एम एम उपाध्याय, संजय अग्रवाल,सुनील गुप्ता, रामकुमार अग्रवाल, श्रीकृष्ण सिंघानिया,विष्णु कुमार अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजेन्द्र जखमोला ,राकेश ऐरन, विवेक अग्रवाल, महेश गोयल, बी एस नेगी, नरेश अग्रवाल, बीना मित्तल,राजकमल माहेश्वरी , इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।