उपजिलाधिकारी कोटद्वार ने अवैध भण्डारण सहित डंपर लोडर किए सीज
अवैध खनन माफिया की उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने उड़ाई नींद
कोटद्वार। अवैध खनन माफिया कोटद्वार में लगातार अपनी जड़ें मजबूत करने में तुला हुवा है। कुंभ मेले के दौरान उपजिलाधिकारी कोटद्वार योगेश मेहरा को कुछ समय के लिए कुंभ व्यवस्था मे हरिद्वार भेजा गया तो खनन माफियाओं की पौ बारह हो गई। खनन बंद होने के बावजूद भी खनन माफियाओं ने कोटद्वार की प्रमुख नदियों,नालों का सीना बुरी तरह छलनीकर रख दिया। उपजिलाधिकारी मेहरा ने वापस कोटद्वार आकर फिर से खनन माफियाओं पर चाबूक जडना शुरू कर दिया है। रविवार को कोटद्वार तहसील के मानपुर कलालघाटी स्थित मेडिकल कॉलेज की भूमि के समीप हो रहे अवैध खनन पर देर रात को उपजिलाधिकारी, तहसीलदार के द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध भंडारण सहित दो डंपर और एक लोडर को सीज कर कठोर कार्यवाही कर खनश माफियाओं को अपने इरादे जता दिए । उपजिलाधिकारी की कार्यवाई के बाद रात भर खनन माफियाओं में हड़कंप मचा रहा और नींद उड़ी रही। उपजिलाधिकारी कोटद्वार योगेश मेहरा ने बताया कि लंबे समय से मानपुर कलालघाटी में पूर्व में बंद किये भंडारण में अवैध रूप से भंडारण की शिकायत मिल रही थी, जिस पर देर रात को छापेमारी कर अवैध भंडारण से दो डंपर आरबीएम से भरे हुए व एक लोडर को कब्जे में लेकर सीज किया गया, उपजिलाधिकारी ने बताया कि अवैध भंडारण को सीज कर डंपर व लोडर को तहसील परिसर में खडा कर दिया गया, अवैध खनन परिवहन व भंडारण के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाई करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
छः लाख के चोरी हुए मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोटद्वार शहर मे पांच दिन पूर्व मोबाइल दुकान मे हुई चोरी हुए मोबाइल का खुलासा करने में रविवार को कोटद्वार पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 70 मोबाइल जिनकी कीमत कीमत लगभग रू0 6,50,000/- (छः लाख पचास हजार रूपये) बरामद भी कर लिए हैं।
कोटद्वार। 1 जून 2021को कोटद्वार अग्रवाल टेलीकॉम शाप की मालकिन मीना पत्नी स्व0 सुभाष निवासी सुमन मार्ग कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल ने एक शिकायती प्रार्ना पत्र में मोबाइल शोप में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दुकान स्वामी ने बताया कि मै पुत्र को कोविड 19 के उपचार हेतु ऋषिकेश एम्स लेकर गयी थी वापस आने पर पता चला कि उनके घर के पास स्थित उनके मोबाईल शॉप अग्रवाल टेलीकोम का ताला तोडकर अज्ञात चोर द्वारा उनकी दुकान से लाखो के कई मोबाईल फोन चोरी कर लिये गये है। जिस आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0- 104/2021 धारा 380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार नरेन्द्र सिंह, प्रभारी सीआईयू विनय सिंह के नेतृत्व में थाना कोटद्वार एवं सी.आई.यू की संयुक्त टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये 5 दिनो के भीतर रविवार को आर्मी केन्टीन पुल कोटद्वार के पास मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त फैजान उर्फ बल्ला को दुकान से चोरी 70 मोबाईलो के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मैने रात्री को अग्रवाल टेलीकोम मोबाइल शॉप का सरिये से ताला तोड़कर कई मोबाईल चोरी कर लिये थे जिसे अपने पास छुपाकर रखा था। आज लॉकडाउन था किसी को पता न चले इसलिये अभियुक्त सिताबपुर होते हुये मोबाइलो को बेचने के लिये नजीबाबाद बिजनौर ले जा रहा था। जिस दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मोबाइल फोनों के साथ गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी पी रेनुका देवी द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु रू0 2500/- का नगद पारितोषिक दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः- फैजान उर्फ बल्ला पुत्र खलील उर्फ मिया जी निवासी खुमरा बस्ती आमपड़ाव कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र- 19 वर्ष ।
पजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0- 104/2021 धारा 457/380/411 भादवि0
बरामद माल:-70 मोबाइल फोन (स्मार्ट फोन + की- पैड) भिन्न भिन्न कम्पनी के कुल अनुमानित कीमत रू0 6,50,000/- (छः लाख पचास हजार रूपये )
कोटद्वार शहर में सड़क के बीच दुपहिया वाहनों से बनी डिवाईडर पार्किंग ने ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला
जनपद पौड़ी गढ़वाल मे कोटद्वार घनी आबादी के चलते आए दिन ट्रैफिक जाम के चलते पुलिस सहित आमजन के लिए मुसीबत बन गया था।आए दिन पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों को कोटद्वार में वाहनों के लिए सथाई पार्किंग की मांग का दबाव जनता की ओर से बन रहा था। वाहनों की संख्या मे लगातार वृद्धि होने के कारण पार्किग स्थल न होने के कारण वाहन सड़को पर अव्यवस्थित खड़े हो रहे थे जिससे जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढवाल कु0 पी0 रेणुका देवी के निर्देशन, अपर पी0 पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी पर्यवेक्षण, निरीक्षक यातायात श्री शिव कुमार के नेतृत्व में कोटद्वार मे मालवीय उद्यान से झण्डा चौक के बीच रोड़ के मध्य दुपहिया वाहनों हेतु एन. एच के अधिकारियो से समन्वय स्थापित कर ट्रायल के रूप मे पार्किग स्थल बनाया गया है जिसमे पार्किग स्थल रोड़ डिवाईडर के रूप मे भी कार्य कर रहा है । दुपहिया वाहन चालक अब सड़क में अपना वाहन इधर उधर पार्क न कर इन स्थानो पर ही पार्क करते है जिससे जाम की समस्या सेेकाफी हद तक निजात भी मिल रही है। ट्रैफिक सड़क के दोनों तरफ अव्यवस्थित पार्क होता था तथा आमजन को आवागमन में समस्या बनी रहती थी उस बिखरे हुए ट्रैफिक को सुव्यवस्थित तरीके से रोड के मध्य पर पार्क किया गया है जिससे जाम की समस्या से निजात मिलने के साथ साथ ट्रैफिक अब सुचारू रूप से चल रहा है। ट्रायल के रूप में बनाई गई पार्किंग सफल होती है तो इसे नियमित किया जायेगा। डिवाईडर के रूप मे बनाई गयी पार्किग पर यातायात पुलिस कर्मियो की ड्यूटिया लगाई गयी है।




