मेनू
News

कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री संगठन का होली उत्सव कार्यक्रम 17 मार्च निश्चित

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कुमाऊं सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री संगठन का होली उत्सव कार्यक्रम 17 मार्च निश्चित 

चमरिया लालढांग में आयोजित होगा कुमाउंनी होली का धमाल 

रिपोर्ट -पुष्कर सिंह पवार 

 

 कोटद्वार। गढ़वाल और हरिद्वार मंडल में शताब्दियों से निवास करते आ रहे कुमाउंनी वंशजों द्वारा कुमाउंनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री संगठन के वैनर तले विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होली उत्सव कुमाउंनी परिपाटी के अनुसार धूम-धाम से हरिद्वार जिले के चमरिया, लालढांग में 17फरवरी रविवार को बनाने का निर्णय लिया है ।

 रविवार को कुमाउंनी मैत्री संगठन की बैठक हरिद्वार जिले के चमरिया लालढांग के सिद्धबाबा मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन ने कोटद्वार से बाहर हरिद्वार जिले में संगठन के विस्तार के साथ कुमाउनी संस्कृति को बढ़ाने, संवारने के साथ कुमाउंनी हितों के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया। 

 संगठन की कार्यकारिणी व हरिद्वार जिले के चमरिया लालढांग के कार्यकर्ताओं द्वारा इस वर्ष का होली उत्सव चमरिया लालढांग में भव्य रूप से मनाए जाने पर सामूहिक सहमति बनी।

 रविवार को आयोजित बैठक में कुमाउंनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री संगठन के संरक्षक शंकर दत्त जोशी, अध्यक्ष हुकुम सिंह नेगी, महासचिव/मीडिया प्रभारी पुष्कर सिंह पवार, सचिव दयाशंकर फुलारा, सांस्कृतिक सचिव सुधीर पांडे, कोषाध्यक्ष पूरन सिंह अधिकारी, प्रवक्ता कुबेर जलाल, लालढांग से रविन्द्र मनराल,पूरन अधिकारी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें